फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China power-plant accident kills At least 67

चीन: निर्माणाधीन बिजलीघर में हादसा, 67 की मौत

Thu, 24 Nov 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
China power-plant accident kills At least 67
- फोटो : Reuters

चीन में निर्माणाधीन बिजलीघर में कूलिंग-टावर के गिर जाने से 67 लोगों की मौत हो गई। पूर्वी चीन के जियांगजी प्रांत के फेंकचेंग शहर में बन रहे पॉवर प्लांट के मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। हादसे में घायल दो मजदूरों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों की संख्या करीब 67 पहुंच गई है। बचावकर्मी मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जियांगजी प्रांत के अग्निशमन विभाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि स्थिति को काबू में लाने के लिए घटनास्थल पर 32 फायर इंजन और 212 सैन्य कर्मियों को तैनात किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसे के वक्त साइट पर तकरीबन 68 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


गौतरलब है कि चीन में सुरक्षा में चूक की वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। पिछले साल तियानजिन की पोर्ट सिटी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण केमिकल ब्लास्ट में 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed