फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China plans to extend CPEC to Afghanistan for global anti-terror role

ड्रैगन की नई चाल, PoK में बनने वाले CPEC को अफगानिस्तान तक बढ़ाएगा चीन

Fri, 28 Apr 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 28 Apr 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
China plans to extend CPEC to Afghanistan for global anti-terror role
चीन ने अपने बहुअपेक्षित चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर को अफगानिस्तान तक बढ़ाने का फैसला किया है। यदि यह सफल हो जाता है तो चीन खुद को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के रूप में दिखाने में सफल हो पाएगा। इसके अलावा, कई विशेषज्ञों का मानना है कि वो भारत और अमेरिका पर दबाव बनाने में भी काफी हद तक सफल हो पाएगा। इस रूट को बढ़ाने का कारण स्पष्ट है। चीन पाकिस्तानी सेना पर दबाव बनाकर उसको और तालिबानी आतंकियों को दूर करना चाहता है। चीन अपने इलाकों और इस रूट के क्षेत्रों में बढ़ रहे अलगाव से चिंतित है।
विज्ञापन


वरिष्ठ शोधकर्ता और 'चाइनाज एशियन ड्रीम' के लेखक टॉम मिलर का मानना है कि CPEC एक तरह की रिश्वत है। चीन कहना चाहता है कि हम तुम्हें पैसा देंगे, तुम्हारी मदद करेंगे, अगर तुम आतंकवाद के खिलाफ गंभीर हो तो। पैसों की तंगी से जूझ रही अफगानिस्तान की सरकार ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


अफगानी वित्त मंत्री एकलिल हाकिमी ने कहा कि 'वन बेल्ट, वन रोड' (ओबोर) प्रोग्राम से यातायात और एनर्जी सेक्टर को काफी फायदा होगा। संभव है कि चीन भारत को भी इसी तरह का एक लुभाना ऑफर दे, मगर चीन के इरादों से वाकिफ भारत इस तरह के ऑफर से दूर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही भारत को इस बात से भी ऐतराज है कि CPEC का मार्ग पाक अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है। हालांकि, तमाम प्लानिंग के बावजूद चीन के सामने इस खतरनाक रास्ते पर सुरक्षा मुहैया कराने की चुनौती है। साथ ही, अफगानिस्तान और पाकिस्तान सरकार को साथ लाना भी चीन के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed