{"_id":"59de1f4c4f1c1b72548b6cf2","slug":"china-opposes-u-s-provocation-in-south-china-sea-defense-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी जंगी जहाज को देखकर भड़का चीन, कहा- संप्रभुता का सम्मान करे अमेरिका","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी जंगी जहाज को देखकर भड़का चीन, कहा- संप्रभुता का सम्मान करे अमेरिका
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में आइलैंड्स के नजदीक अमेरिकी जंगी जहाज को देखने के बाद अपनी नाराजगी जताई है। चीन ने बुधवार को अमेरिका से विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वह उसकी संप्रभुता का सम्मान करे।
चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी नौसेना का एक मिसाइल डिस्ट्रॉयर कैफी मंगलवार को सनशा आयलैंड के निकट चीन के जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन ने तुरंत उस जहाज की पहचान करने के लिए अपने सैन्य जहाज वहां भेजे और अमेरिकी जगह को वहां से निकल जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
हुआ ने कहा, ‘अमेरिकी जहाज ने चीन के कानून और संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। साथ ही चीन के संप्रभुता और सुरक्षा हितों का उल्लंघन किया है।
चीन ने मजबूती से इसका विरोध करते हुए अमेरिका के सामने सख्त आपत्ति दर्ज कराई है।’ बहरहाल, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इस बाबत पुष्टि नहीं की है।
लेकिन इतना जरूर कहा कि सभी ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से ही किए जा रहे हैं। अगर अमेरिका इसकी पुष्टि करता है तो यह डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिकी नौसेना द्वारा किया गया चौथा फ्रीडम ऑफ नैविगेशन ऑपरेशन होगा।