फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China opens new highway in Tibet close to Arunachal border

चीन ने तिब्बत में खोला 409 km नया राजमार्ग, अरुणाचल प्रदेश तक पहुंचेगा

Sun, 01 Oct 2017 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 01 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
China opens new highway in Tibet close to Arunachal border
चीन ने तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा को निंगची से जोड़ने के लिए करीब 5.8 अरब डॉलर की लागत वाला 409 किमी. लंबा एक्सप्रेस-वे (राजमार्ग) खोला है। निंगची अरुणाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक है।
विज्ञापन


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक 409 किलोमीटर लंबे टोल फ्री एक्सप्रेस-वे ने दो बड़े शहरों को जोड़ा है, जो तिब्बत में पर्यटकों के आकर्षण केंद्र भी हैं। इस राजमार्ग पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से यात्रा करने पर ल्हासा और निंगची के बीच यात्रा की अवधि आठ घंटे से कम होकर पांच घंटे हो जाएगी। 
विज्ञापन


तिब्बत में ज्यादातर एक्सप्रेस-वे सैन्य साजोसामान ढोने में सक्षम हैं, जिससे चीनी सेना को अपने सैनिकों और हथियारों को तेजी से लाने और ले जाने में सुविधा होती है। तिब्बत में बुनियादी ढांचे के भारी विकास ने भारत को भी अपनी सीमा के अंदर बुनियादी ढांचा का विकास तेज करने को प्रेरित किया है। गौरतलब है कि भारत चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed