फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china MFA said Indian side took violent actions,injured Chinese personne violated consensus

चीन ने फिर रोया पीड़ित होने का रोना, कहा- भारत ने किया हमारी सीमा का उल्लंघन

Mon, 21 Aug 2017 05:07 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
amarujala.com- Written by: मुकेश झा Updated Mon, 21 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
china MFA said Indian side took violent actions,injured Chinese personne violated consensus
india-china - फोटो : pti

चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत की ओर से सीमा पर आम सहमति का उल्लंघन किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने हिंसक कार्रवाई की और चीनी कर्मियों को घायल किया।

विज्ञापन


सीमा के मुद्दों के संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से हिंसात्मक रवैया अपनाया गया और सीमा का उल्लंघन किया गया।मंत्रालय ने कहा कि 15 अगस्त के मौके पर लद्दाख में हमारे सीमावर्ती सैनिकों ने एलएसी के पास चीनी पक्ष पर बैंगंग के खिलाफ सामान्य गश्ती का संचालन किया।
विज्ञापन

 
बता दें कि करीब 3 महीने से इस इलाके में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। दोनों ही देश डोकलाम को लेकर अपनी-अपनी मांगो पर अड़े हुए हैं। भारत-चीन-भूटान के बीच स्थित डोकलाम को लेकर 16 जून से विवाद चल रहा है। 


पढ़ेंः- चीन बॉर्डर के नजदीक 15 साल बाद भी तैयार नहीं 46 सड़कें, अब तेज होगा काम

मालूम हो कि डोकलाम में चीन की तरफ से किए जा रहे सड़क निर्माण को भारतीय सैनिकों ने रोक दिया था। 2 महीनों से ज्यादा समय से चल रहे इस विवाद में भारत को अमेरिका के समर्थन का अनुमान है, तो वहीं अब जापान का भी समर्थन हासिल होने के बाद भारत की ताकत और भी बढ़ गई है।

पढ़ेंः- डोकलाम तनाव के बीच चीन सेना ने भारी मात्रा में जंगी हथियारों के साथ किया युद्घ अभ्यास

वहीं, अमेरिका ,रूस और जापान जैसे बड़े देशों ने भी भारत और चीन से इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने को कहा है। इसी बीच भूटान ने भी डोकलाम को अपनी जमीन बताई है जिससे इस मुद्दे पर भारतीय पक्ष को बल मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed