फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China largest app based car pool service closes due to rape and murder

चीन में दुनिया की सबसे बड़ी एप आधारित कैब सर्विस बंद, ये है वजह

Mon, 27 Aug 2018 02:29 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Mon, 27 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
China largest app based car pool service closes due to rape and murder

यात्री ट्रिप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी एप आधारित टैक्सी सेवा चलाने वाली चीन की दीदी चुसिंग कंपनी ने सोमवार से अपनी कार पूल वाली हिच ऑनलाइन सर्विस अस्थाई तौर पर बंद करने की घोषणा कर दी। ये फैसला रविवार को तब किया गया, जब शुक्रवार को वेनजो शहर में उनकी टैक्सी सेवा की एक गाड़ी में सवार हुई 20 साल की महिला यात्री के साथ ड्राइवर ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


इससे पहले मई में भी चुशिंग की कार पूल सेवा लेने वाली एक 21 साल की एयर होस्टेस की भी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। तब भी चुशिंग ने कुछ समय के लिए अपनी सेवा बंद कर दी थी। लेकिन बाद में दीदी हाइटेक के नाम से दोबारा सेवा शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


उधर, दुनिया में 3 अरब से ज्यादा यात्री ट्रिप कराने का रिकॉर्ड बना चुकी दीदी चुशिंग कंपनी को चीन की पुलिस और ट्रांसपोर्ट मंत्रालयों ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा है। चीनी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कंपनी को दोनों मंत्रालयों ने बीजिंग और तियानजिन में हुई बैठक में अपने प्लेटफार्म में सुरक्षा मानक तय करने के लिए पूरी तरह बदलाव करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही के लिए दो एक्जीक्यूटिव बर्खास्त

पुलिस ने 27 वर्षीय ड्राइवर जूंग को इस अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी ने जूंग का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने से इनकार किया, लेकिन कई महिला ग्राहकों की तरफ से जूंग पर पीछा करने की शिकायत किए जाने की बात मानी है। इन शिकायतों के बावजूद लापरवाही दिखाने और तीन महीने के अंदर अपने नेटवर्क में दूसरी दुष्कर्म-हत्या की घटना के लिए कंपनी ने अपने उपाध्यक्ष (कस्टमर सर्विस) हुआंग जिन्हांग और हिच ऑनलाइन के महाप्रबंधक हुआंग जिली को भी बर्खास्त कर दिया है।


चीनी अभिनेता ने छेड़ा एप हटाओ अभियान

मशहूर चीनी फिल्म अभिनेता वांग चुंजुन ने दीदी चुशिंग की एप को मोबाइल से हटाने की अपील वाली पोस्ट वहां की ट्विटर जैसी सोशल मीडिया सर्विस वीबो पर अपलोड की। इस पोस्ट को करीब 58 हजार लोगों ने दूसरों से शेयर किया और 90 लाख ने रविवार शाम तक इसे देखा। इससे जुड़ा हैशटैग वहां सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग साबित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed