फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China is making a 25 times faster aircraft than the world

दुनिया की सबसे तेज हाइपरसोनिक पवन सुरंग बना रहा है चीन, ये हैं खासियतें

Wed, 21 Mar 2018 06:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
China is making a 25 times faster aircraft than the world

चीनी सरकारी मीडिया ने कहा है कि चीन अंतरिक्षविमानों को विकसित करने के लिए दुनिया की सबसे तेज हाइपरसोनिक पवन सुरंग का निर्माण कर रहा है। करीब 265 मीटर लंबी इस सुरंग का इस्तेमाल हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट के परीक्षण के लिए किया जा सकता है। यह एयरक्राफ्ट ध्वनि की गति से 25 गुना तेज गति से यात्रा कर सकता है।

विज्ञापन


दुनिया की सबसे तेज हाइपरसोनिक पवन सुरंग बना रहा है चीन

चायना एकेडमी ऑफ साइंस स्थित हाई टेंपरेचर गैस डायनामिक्स की सरकारी प्रयोगशाला में शोधकर्ता हेन गुलाई ने सीसीटीवी के साथ बातचीत में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौजूदा पवन सुरंग सिर्फ ध्वनि की गति से 5-9 गुना तेज गति से ही यात्रा कराने में मदद कर सकती हैं। बीजिंग के शोधकर्ता इस हाइपरसोनिक विमान का प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक परीक्षण कर चुके हैं। 
विज्ञापन


265 मीटर लंबी सुरंग में ध्वनि गति से 25 गुना तेज एयरक्राफ्ट का परीक्षण संभव

यह शोध साइंस चायना : फिजिक्स, मैकेनिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी नामक जर्नल में प्रकाशित हो चुका है। पवन सुरंगों से पता चलता है कि हवा ठोस ऑब्जेक्ट से किस तरह गुजरती है, ताकि हवा के उच्च गति तक पहुंचने से ऑब्जेक्ट में पैदा तनाव को कम किया जा सके। जापान की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने इस वर्ष ही एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस कर रहा हाइपरसोनिक हथियारों का विकास

चीन के इस शोध का खुलासा ऐसे वक्त में हुआ है जब दुनिया के विकसित देश मिसाइलों और जासूसी विमानों से अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक हथियारों का विकास करने में जुटे हैं। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी कहा था कि रूस हाइपरसोनिक मिसाइलों की नई पीढ़ी का विकास कर रहा है। इस पर अमेरिका समेत अन्य नाटो देशों ने गुस्सा भी जाहिर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed