फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China has again claim on the Doklam and ready to Resolve Border issues with india

चीन ने फिर ठोका दावा, कहा- दोकलम हमारा इलाका, मगर बातचीत के लिए तैयार

Mon, 29 Jan 2018 08:09 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
China has again claim on the Doklam and ready to Resolve Border issues with india

दोकलम को लेकर चीन ने फिर से अड़ंगेबाजी शुरू कर दी है। उसने एकबार फिर दावा किया है कि दोकलम चीन का भूभाग है। उसने कहा है कि यह इलाका उसकी संप्रभुता में आता है जहां वह निर्माण कार्य कर रहा है।  

विज्ञापन


इलाके में उपग्रह तस्वीर में दिख रही दोनों तरफ की मोर्चेबंदी को लेकर पूछे गए सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि दोकलम चीनी भूभाग है और चीन उस इलाके में अपने प्रतिष्ठान बना रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा तंत्र के जरिये इस मसले पर मतभेदों को सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन


 चुनयिंग ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे चीन में भारतीय राजदूत गौतम बंबावले के एक साक्षात्कार पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। भारतीय राजदूत ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि तीन हजार 488 किलोमीटर की सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में यथा स्थिति कायम रखते हुए कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी प्रवक्ता ने साल 1890 में ब्रिटेन और चीन के बीच हुई संधि का हवाला देते हुए कहा कि चीन-भारत सीमा का सिक्किम क्षेत्र इस संधि से सीमांकित है जो चीन के न्यायक्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा से दोकलम समेत अपने सीमावर्ती इलाकों में संप्रभुता को बरकरार रखा है।  

शांतिपूर्ण तरीके से देखे जाने चाहिए सीमा संबंधी मसले
चुनयिंग ने कहा कि हमने भारतीय राजदूत के बयान पर ध्यान दिया है। मैं कहना चाहती हूं कि दोनों देशों को सीमा संबंधी मसलों को शांतिपूर्ण तरीके से देखना चाहिए और सीमा संबंधी मौजूदा तंत्र के जरिए ही इनका समाधान करना चाहिए ताकि हम मतभेदों के समाधान के लिए अनुकूल माहौल बना सकें। 

भारतीय मीडिया की खबरों को बताया उत्साहजनक

China has again claim on the Doklam and ready to Resolve Border issues with india
indo china relationship
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि भारतीय मीडिया में दोकलम में सैन्य जमावड़े और आधारभूत ढांचे के निर्माण की खबरें आई हैं जिससे वह काफी उत्साहित हैं। बता दें कि भूटान भी दोकलम को अपना भूभाग बताता है।

73 दिन बाद सुलझा था दोकलम गतिरोध
पिछले साल मध्य जून में भारत और चीन के बीच दोकलम में सड़क निर्माण को लेकर गतिरोध शुरू हुआ था। दोनों ही देशों की सेनाएं वहां करीब ढाई महीने तक डटी रही थीं। आखिरकार दोनों देशों की पहल पर 28 अगस्त, 2017 को 73 दिन बाद यह विवाद सुलझा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed