फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China counter the statement of Indian Army Chief bipin rawat

आर्मी चीफ के बयान पर चीन ने साधी चुप्पी, डोकलाम में सेना की गश्त का किया दावा

Tue, 09 Jan 2018 05:22 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Tue, 09 Jan 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
China counter the statement of Indian Army Chief bipin rawat

डोकलाम में चीनी सैनिकों की संख्या में बड़ी मात्रा में कमी आने पर सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत की टिप्पणी पर चीन ने चुप्पी साध ली है। हालांकि उसने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में तैनात उसके सैनिक अपने संप्रभुता अधिकारों का उपयोग कर रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि भारत और चीन के बीच सिक्किम क्षेत्र में स्थित डोकलाम में 73 दिनों तक गतिरोध चला था जो कि 28 अगस्त को समाप्त हुआ था। जनरल विपिन रावत की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि डोकलाम क्षेत्र चीन का हिस्सा रहा है और चीन के निरंतर और प्रभावी क्षेत्राधिकार के तहत आता है। इस संबंध में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को रावत ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा में स्थित टूटिंग में चीन द्वारा सड़क निर्माण के हालिया प्रयास के मुद्दे को सुलझा लिया गया है। इसके साथ ही रावत ने कहा था कि डोकलाम इलाके में चीनी सैनिकों की संख्या में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग ने कहा कि डोकलाम क्षेत्र में गश्त कर रहे तैनात चीनी सैनिकों ने ऐतिहासिक सम्मेलनों की शर्तों के अनुसार संप्रभुता अधिकार का प्रयोग किया है और क्षेत्रीय संप्रभुता को कायम रखा है। हालांकि अपने बयान में उन्होंने सैनिकों की कमी होने पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसके साथ ही कांग ने अरुणाचल प्रदेश के टूटिंग इलाके में सड़क बनाने वाले मुद्दे के समाधान पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं कांग ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे वाली बात एक बार फिर से दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed