{"_id":"fe68c5400a0a87d7fbba08a03c636e25","slug":"china-billionaire-missing-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के 'वारेन बफेट' हुए लापता, अरबपतियों में थे शुमार ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन के 'वारेन बफेट' हुए लापता, अरबपतियों में थे शुमार
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक, ग्वा ग्वॉन्गचांग के लापता होने की खबर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन के वॉरेन बफेट के नाम से चर्चित अरबपति व्यवसायी ग्वॉन्गचांग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक चीनी पत्रिका काएशीन के अनुसार ग्वॉन्गचांग की कंपनी फोसून इंटरनेशनल के कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर से अपने मालिक के साथ संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
पत्रिका का कहना है कि वे आखिरी बार शांघाई के हवाई अड्डे पर देखे गए थे। शुक्रवार को कंपनी ने हांग कांग शेयर बाजार को उसके शेयर की फरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
कंपनी का कहना था कि पूरी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। ग्वॉन्गचांग को अगस्त में हुए एक भ्रष्टाचार के मामले से भी जोड़ा गया था। लोगों का मानना है कि ग्वॉन्गचांग को चीन की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत पकड़ा गया हो सकता है।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में सरकारी कंपनियों के कई अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। बीबीसी संवाददाता माइकल ब्रिस्टो के अनुसार ग्वॉन्गचांग का व्यापार पूरे विश्व में फैला हुआ है। वे फ्रांसीसी पर्यटन कंपनी, क्लब मैड के मालिक हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति 700 करोड़ डॉलर है।