{"_id":"5a11dbf94f1c1b4c528b4781","slug":"china-19-people-died-due-to-house-fire-in-southern-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में भीषण आग की चपेट आने से 19 लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में भीषण आग की चपेट आने से 19 लोगों की मौत, आठ घायल
एजेंसी, बीजिंग
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के बीजिंग में दक्षिणी दाशिंग जिले में भीषण आग की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए हैं। राज्य मीडिया ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
भीषण आग की यह दुर्घटना शनिवार शाम 6.15 बजे (स्थानीय समय) हुई। झिंजियांग गांव में घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड समेत पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रात तकरीबन नौ बजे (स्थानीय समय) पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया, वहीं19 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि, दुर्घटना की जांच के लिए एक दल का गठन किया जाएगा। संदिग्ध पुलिस हिरासत में है।