{"_id":"5a7c99c74f1c1b93268b9116","slug":"changes-in-the-attitude-of-china-on-maldives-interested-in-negotiations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव पर चीन के रुख में बदलाव, राजनीतिक अशांति को हल करने के लिए वार्ता को इच्छुक ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
मालदीव पर चीन के रुख में बदलाव, राजनीतिक अशांति को हल करने के लिए वार्ता को इच्छुक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने बृहस्पतिवार को मालदीव पर संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थता का विरोध किया है लेकिन विदेशी हस्तक्षेप के लिए अपने विरोध को कम किया है। चीन ने अपने रुख में बदलाव करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय राजनीतिक अशांति को हल करने के लिए मालदीव की पार्टियों को समर्थन और सुविधा प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले मालदीव के मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने संकट का समाधान करने के लिए सर्वपक्षीय वार्ता की सुविधा प्रदान करने की पेशकश की है।
विज्ञापन
चीन इस द्वीपीय देश में संदर्भित पार्टियों के साथ बातचीत चाहता है। यह पूछे जाने पर चीन मालदीव के मसले पर संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता क्यों नहीं चाहता है। गेंग ने कहा कि मैंने स्पष्ट कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मालदीव की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का आदर करना चाहिए।
विज्ञापन