फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chang'e 4 rover will measure difference between temperature of day and night on Moon

चांद के दिन और रात के तापमान का अंतर आंकेगा चीन का रोवर

Mon, 14 Jan 2019 02:16 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 14 Jan 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chang'e 4 rover will measure difference between temperature of day and night on Moon
चीन का चांग’ई-4 चंद्र रोवर वहां की सतह पर पृथ्वी के 14 दिन के बराबर लंबी होने वाली रात के जमा देने वाले तापमान का आकलन करेगा। वैज्ञानिकों ने रविवार को कहा कि यह रोवर चांद की सतह पर दिन और रात के तापमान के अंतर को आंककर अपनी रिपोर्ट पृथ्वी पर भेजेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि चांद पर दिन में अधिकतम तापमान करीब 127 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान माइनस 183 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


चीन की चंद्रमा देवी के नाम वाला यह रोवर 3 जनवरी को चांद की पृथ्वी से नहीं दिखने वाले हिस्से (डार्क साइड) पर उतरा था, जो इस प्राकृतिक उपग्रह के दूरस्थ हिस्से पर किसी भी देश की तरफ से पहली सफल लैंडिंग थी। इसे खगोलीय अन्वेषण और इस कम्युनिस्ट देश के अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की दिशा में बड़ी छलांग माना गया था। 
विज्ञापन

चांग’ई-3 भी कर रहा अब तक काम

चीन की सरकार समर्थित न्यूज एजेंशी सिन्हुआ के मुताबिक, 2013 में चीनी का चांग’ई-3 चांद पर उतरने वाला उनका पहला अंतरिक्षयान बना था। इस यान के लैंडर पर लगे वैज्ञानिक उपकरण पिछले पांच साल में 60 से ज्यादा लंबी चंद्र रात बीतने के बावजूद अब तक काम कर रहे हैं। चीनी एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक झेंग हि के मुताबिक, यह बड़ी सफलता है, लेकिन चांग’ई-3 यूरोपीय तापमान डाटा के हिसाब से डिजाइन किया गया था। 

उन्होंने कहा कि हमारे अपने डाटा सिस्टम के बिना हम यह नहीं जान सकते कि चांद की रात कितनी ठंडी होती है। लेकिन चांग’ई-4 में दिन और रात का तापमान डाटा अलग-अलग और चीनी सिस्टम के हिसाब से एकत्र करने की सुविधा है, जिससे हम वहां की रात की असली ठंडक जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed