{"_id":"96674348cee5b607f96ca8f561e13405","slug":"bon-jovi-adds-taiwan-show-after-china-cancellations-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाईलामा के मुद्दे पर रॉक बैंड बोन जोवी का चीन में शो रद्द","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दलाईलामा के मुद्दे पर रॉक बैंड बोन जोवी का चीन में शो रद्द
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी रॉक बैंड बोन जोवी का शंघाई और बीजिंग में होने वाला कंसर्ट रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि रॉक बैंड अपनी पिछली प्रस्तुतियों के दौरान दलाईलामा की फोटो को बैकड्रॉप में इस्तेमाल करता रहा है, इसी पर चीन सरकार को आपत्ति है। बहरहाल, चीन प्रशासित विशेष क्षेत्र मकाऊ में बैंड का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
वहीं सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कंसर्ट के आयोजकों के हवाले से बताया है कि 14 सितंबर को शंघाई और 17 सिंतबर को बीजिंग में होने वाले शो के टिकट के पैसे लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने फिलहाल कंसर्ट रद्द किए जाने का कोई कारण नहीं बताया है। बोन जोवी को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहली बार चीन के शंघाई, बीजिंग और मकाऊ में परफार्मेंस देनी थी।
विज्ञापन
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, ताइवान में 2010 में अपनी प्रस्तुति के दौरान बोन जोवी ने बैकड्राप में दलाईलामा की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। संभवत: इसीलिए उनका कंसर्ट रद्द किया गया है। वहीं वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में कहा है कि 2009 में जारी हुए एक म्यूजिक वीडियो में बैंड के तियानमेन चौक की तस्वीरें दिखाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन