फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   attacked with a knife on students in China

10 छात्रों पर चाकू से किया हमला फिर की खुदकुशी

Mon, 29 Feb 2016 07:43 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
attacked with a knife on students in China

एजेंसी बीजिंग। चीन में सोमवार को एक प्राइमरी स्कूल के बाहर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला करके कम से कम 10 विद्यार्थियों को घायल कर दिया और बाद में खुदकुशी कर ली। हमले में घायल हुए दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक हमले में हैकोउ स्थित यांगफैन प्राइमरी स्कूल के छह छात्र और चार छात्राओं के सिर पर चोट आई।

हमले में घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी उम्र करीब आठ साल बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान ली के रूप में की गई है, लेकिन अभी तक हमले की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आरोपी को विक्षिप्त बता रही पुलिस

attacked with a knife on students in China

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर भोजन की छुट्टी होने पर बच्चे लाइन से बाहर जा रहे थे। इस बीच स्कूल के गेट के बाहर आरोपी व्यक्ति ने बच्चों पर हमला कर दिया।

अस्पताल के मुताबिक सभी बच्चों के सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद पुलिस ने स्कूल के आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद स्कूल की गली में आरोपी ली का शव बरामद हुआ। माना जा रहा है कि आरोपी ने छात्रों पर हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपी को विक्षिप्त बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed