{"_id":"5b7f9f9242c79246553364ef","slug":"america-is-concerned-about-rejecting-its-reporter-visa-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने फिर बढ़ाई अमेरिका की चिंता, शिकार बने पत्रकार, वजह बना वीजा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने फिर बढ़ाई अमेरिका की चिंता, शिकार बने पत्रकार, वजह बना वीजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह चीन में विदेशी और घरेलू पत्रकारों के काम पर पाबंदियों को लेकर ‘‘बहुत चिंतित’’ है। यह बयान तब आया है जब चीन ने बज्जफीड न्यूज के लिए अमेरिकी संवाददाता को वीजा दोबारा जारी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
कम्युनिस्ट सरकार द्वारा वीजा आवेदन खारिज करने के बाद संवाददाता मेघा राजगोपालन को देश छोड़ना पड़ा। इसे संवेदनशील माने जाने वाले विषयों पर उनके काम को लेकर सजा के तौर पर देखा जा रहा है। चीन ने राजगोपालन के निष्कासन के पीछे की वजह पर कोई जानकारी नहीं दी और दूतावास के बयान में उनके नाम का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
दूतावास ने कहा कि चीन में बेहतर आजादी आवश्यक है क्योंकि इसका परस्पर संबंध अमेरिका में चीनी मीडिया को मिलने वाली आजादी से है।