फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china xi jinping announce oppose taiwan independence after becoming thirt term president in npc meeting

China: कम्युनिस्ट पार्टी की सालाना बैठक में शी जिनपिंग का एलान- ताइवान की आजादी का हर हाल में करेंगे विरोध

Mon, 13 Mar 2023 11:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Mar 2023 11:01 PM IST
सार

नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक के दौरान ही शनिवार को ली कियांग को चीन का नया प्रीमियर या प्रधानमंत्री बनाया गया। चीन में राष्ट्रपति के बाद प्रीमियर के पद पर आसीन व्यक्ति ही दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होता है।

विज्ञापन
china xi jinping announce oppose taiwan independence after becoming thirt term president in npc meeting
शी जिनपिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक के दौरान कहा कि ताइवान में आजादी को लेकर हो रहे बदलावों का हर हाल में विरोध करेंगे। बता दें कि शी जिनपिंग ये बात कम्युनिस्ट पार्टी की नेशनल पीपल्स कांग्रेस की अहम सालाना बैठक के दौरान कही। हफ्ते भर चली इस बैठक की समाप्ति पर दिए अपने संबोधन में शी जिनपिंग ने ताइवान की आजादी के विरोध का एलान किया। नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक के दौरान ही शी जिनपिंग को तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुना गया है। ऐसे में कह सकते हैं कि तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले संबोधन में जिनपिंग ने ताइवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन


शी जिनपिंग ने सोमवार को दिए अपने बयान में चीन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और ताइवान के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने की बात भी कही। नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक के दौरान ही शनिवार को ली कियांग को चीन का नया प्रीमियर या प्रधानमंत्री बनाया गया। चीन में राष्ट्रपति के बाद प्रीमियर के पद पर आसीन व्यक्ति ही दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होता है। ली कियांग ने ली केकियांग की जगह ली है जो लगातार दस सालों तक इस पद पर रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- China: क्या मतलब है कि अमेरिका को लेकर शी जिनपिंग के बदले अंदाज का?
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के अन्य अहम पदों पर भी शी जिनपिंग ने अपने करीबी सहयोगियों को जगह दी है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर के पद पर यी गांग बने रहेंगे। वहीं चीन के वित्त मंत्री पद पर भी लियु कुन बरकरार रहेंगे। शी जिनपिंग की सरकार ने 2023 में विकास दर को बढ़ाकर 5 फीसदी करने का भी लक्ष्य तय किया है, जो कि बीते साल तीन फीसदी था। 


बता दें कि ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका में बीते काफी समय से तनाव बढ़ रहा है। बीते साल जब अमेरिका की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था तो चीन इस बात से बेहद नाराज हुआ था और चीन ने ताइवान की घेराबंदी करते हुए युद्धाभ्यास किया था। अब शी जिनपिंग के ताइवान की आजादी के लिए हो रहे बदलावों का विरोध करने का एलान बड़ी बात है।  

चीनी सेना को ‘ग्रेट वॉल ऑफ स्टील’ बनाने का संकल्प लिया
चीन के राष्ट्रपति के रूप में अपने अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए शी जिनपिंग ने चीनी सेना को ‘ग्रेट वॉल ऑफ स्टील’ (फौलादी दीवार) बनाने का सोमवार को संकल्प लिया। चीन ने हाल में सऊदी अरब और ईरान के बीच वार्ता की मेजबानी करके वैश्विक मामलों में और बड़ी भूमिका निभाने की मंशा का संकेत दिया है। चीन की संसद ने गत शुक्रवार को शी को अभूतपूर्व रूप से पांच साल का तीसरा कार्यकाल देने का सर्वसम्मति से समर्थन किया, जिससे उनके ताउम्र सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ हो गया। पिछले साल अक्तूबर में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की कांग्रेस की बैठक में 69 वर्षीय शी को फिर से सीपीसी का नेता चुना गया था। इसी के साथ शी सीपीसी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद पांच साल के तीसरे कार्यकाल के लिए पार्टी प्रमुख चुने वाले पहले चीनी नेता बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed