{"_id":"5cb23ea1bdec2275a46a19dc","slug":"china-will-send-10-million-youth-to-village-for-rural-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण तरक्की के लिए 1 करोड़ युवाओं को गांव भेजेगा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ग्रामीण तरक्की के लिए 1 करोड़ युवाओं को गांव भेजेगा चीन
Sun, 14 Apr 2019 01:25 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rural Development
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी लगातार धीमी होती अर्थव्यवस्था में ग्रामीण क्षेत्रों की तरक्की के जरिए नई जान फूंकने को चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी एक नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, वह अपने करीब 1 करोड़ युवा ‘स्वयंसेवकों’ को अगले तीन साल में यानी 2022 तक गांवों में वापस भेजेगी। पार्टी की द कम्युनिस्ट यूथ लीग ने इस काम को पूरा करने का वादा किया है।
चीनी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, इस कवायद से उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों के कौशल विकास में बढ़ोतरी होगी और वहां पर आधुनिक सभ्यता का फैलाव होने से विज्ञान व तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। ह्यूनान प्रांत के उप प्रमुख जान्ग लिनबिन ने कहा, हमें युवाओं को विज्ञान और तकनीकी मदद देने की आवश्यकता है, ताकि देश के पारंपरिक विकास मॉडल को नया रूप दिया जा सके।