{"_id":"64bd8a8f9601ff57cc070b35","slug":"china-will-resume-15-day-visa-free-entry-for-citizens-of-singapore-and-brunei-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन में सिंगापुर और ब्रुनेई के लोगों को फिर से मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, कोरोना के बाद कर दी थी बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: चीन में सिंगापुर और ब्रुनेई के लोगों को फिर से मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, कोरोना के बाद कर दी थी बंद
Mon, 24 Jul 2023 01:46 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:46 AM IST
सार
चीन ने सिंगापुर और ब्रुनेई के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर और ब्रुनेई के नागरिक एक बार फिर बुधवार (26 जुलाई) से 15 दिनों की अवधि के लिए बिना वीजा के चीन में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने सिंगापुर और ब्रुनेई के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर और ब्रुनेई के नागरिक एक बार फिर बुधवार (26 जुलाई) से 15 दिनों की अवधि के लिए बिना वीजा के चीन में प्रवेश कर सकेंगे। चीन ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए इस व्यवस्था को तीन साल के लिए निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के दूतावासों ने रविवार को अपनी वेबसाइटों पर पोस्ट की गई घोषणाओं में कहा कि नियमित पासपोर्ट वाले सिंगापुर और ब्रुनेई नागरिक पारगमन, व्यापार, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और दोस्तों और परिवार से मिलने के लिए बिना वीजा के चीन में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
सिंगापुर के दूतावास ने चीन के आदेश का किया स्वागत
सिंगापुर में दूतावास ने कहा कि उसे विश्वास है कि भविष्य में चीन और सिंगापुर के बीच लोगों आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय किए जाएंगे। वहीं सिंगापुर के विदेश मंत्रालय (एमएफए) ने चीन की इस बहाली का स्वागत किया। साथ ही ट्वीट किया कि इससे हमारे देशों के बीच लोगों और व्यापारिक प्रवाह को सुविधा मिलेगी और गहरे द्विपक्षीय सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
चीन ने पिछले साल दिसंबर महीने में जीरो कोविड नियमों को हटा लिया था। इसके बाद मार्च महीने से फिर से पर्यटक वीजा जारी करना शुरू कर दिया था। चीन भी अब अपने नागरिकों के लिए सिंगापुर की वीजा मुक्त यात्रा की मांग कर रहा है।
दुनियाभर में कोरोना ने मचाई थी तबाही
बता दें कि दुनियाभर में जब कोविड 19 महामारी अपने पैर फैला रहा था, उस दौरान चीन समेत बाकि दुनियाभर के देशों ने उड़ानों पर रोक लगा दी थी। चीन के वुहान सिटी से निकले कोरोना वायरस ने खूब तबाही मचाई थी। ऐसे में अब चीन ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए वीजा फ्री एंट्री फिर से शुरू करने जा रहा है। अब जल्द ही और देशों में ऐसे आदेश जारी किए जा सकते हैं।