फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China will provide Pakistan five lakh doses of coronavirus vaccine

चीन से पाकिस्तान को मिलेंगी कोरोना की केवल पांच लाख वैक्सीन, लेने भी जाना पड़ेगा

Thu, 21 Jan 2021 09:47 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
China will provide Pakistan five lakh doses of coronavirus vaccine
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पाकिस्तान को गुरुवार को उस समय जोरदार झटका लगा जब चीन ने उसे महज पांच लाख टीका देने की बात कही और उसके लिए भी अपना विमान लेकर आने को कहा। जानकारी के अनुसार चीन 31 जनवरी तक पाकिस्तान को कोरोना टीके की पांच लाख खुराक उपलब्ध कराएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कुरैशी ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से फोन पर बात करने के बाद एक वीडियो संदेश में कहा कि बीजिंग ने इस्लामाबाद से टीके लेने के लिए विमान भेजने को कहा है। लेकिन यह पाकिस्तान के लिए किसी धोखे से कम नहीं है क्योंकि भारत ने पड़ोसी देश नेपाल को 10 लाख टीके भेजे हैं, जबकि उसकी आबादी 3 करोड़ से भी कम है। वहीं बांग्लादेश की बात करें तो भारत ने उसे 20 लाख डोज दी है और इसकी जनसंख्या 16 करोड़ के पास है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले पर वहीं चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि मैं देश को खुशखबरी देना चाहता हूं कि चीन ने पाकिस्तान को 31 जनवरी तक पांच लाख खुराक तत्काल उपलब्ध कराने का वायदा किया है। हालांकि टीकों की पहली खुराक नि:शुल्क मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कुरैशी ने यह भी बताया कि ये टीके सिनोफार्मा कंपनी के होंगे जो कि भरोसा के लायक है। कुरैशी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चाइनीज टीके के अच्छे परिणाम और हमारे ऐतिहासिक रिश्तों के परिणामस्वरूप पाकिस्तान ने सिनोफार्मा वैक्सीन को इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। पाकिस्तान चीन की ओर से दिए जा रहे 5 लाख डोज से बहुत खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed