फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china will open only road ways for bussiness with pakistan

ड्रैगन बढ़ा रहा पैठ: पाकिस्तान से व्यापार के लिए सिर्फ सड़क मार्ग खोलेगा चीन

Sat, 10 Jul 2021 12:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 12:38 AM IST
सार

खुनजरेब दर्रे में चीन और पाकिस्तान के व्यापारिक मार्ग का मुख्य केंद्र होगा। यही दर्रा दक्षिण एशिया और यूरोप के बीच अहम कड़ी भी होगा। इस मार्ग को कोरोना के चलते बंद रखा गया था।
 

विज्ञापन
china will open only road ways for bussiness with pakistan
पाकिस्तान चीन - फोटो : Twitter

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच पाकिस्तान के साथ कारोबार के लिए चीन सिर्फ सड़क मार्ग को खोलना चाहता है। हालांकि दोनों सरकारों के बीच एक मई से पीओके स्थित खुनजरेब सीमा तक व्यापार शुरू करने पर समझौता हो चुका है। लेकिन कोविड-19 के चलते चीन इस समझौते को अब तक लागू नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान टुडे से मिली जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद में 30 जून को वाणिज्य मंत्रालय में चीनी अधिकारियों से मुलाकात के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान के निर्यातकों-आयातकों के संगठन के प्रमुख जावेद हुसैन ने बताया कि आगामी दस जुलाई से चीन सामान सीमा पार ले जाने की अनुमति दे देगा लेकिन इस दिशा में आगे के घटनाक्रम पर अभी भी संशय है।
विज्ञापन


खुनजरेब दर्रे में चीन और पाकिस्तान के व्यापारिक मार्ग का मुख्य केंद्र होगा। यही दर्रा दक्षिण एशिया और यूरोप के बीच अहम कड़ी भी होगा। इस मार्ग को कोरोना के चलते बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में चौथी लहर के प्रारंभिक संकेत
 पाकिस्तान के योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं का ठीक से पालन न होने और कोरोना के डेल्टा स्वरूप के कारण पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के स्पष्ट प्रारंभिक संकेत मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी होने पर सरकार को शादी घर, इनडोर रेस्तरां और जिम बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed