{"_id":"5fe1112c8ebc3e3b8a0c757d","slug":"china-will-continue-operations-in-xinjiang-area-hinted-at-removing-focus","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिनजियांग में कार्रवाई जारी रखेगा चीन, लेकिन फोकस हटाने का दिया संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शिनजियांग में कार्रवाई जारी रखेगा चीन, लेकिन फोकस हटाने का दिया संकेत
Tue, 22 Dec 2020 02:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping
- फोटो : ANI
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने संकेत दिया है कि शिनजियांग प्रांत में कार्रवाई बंद नहीं होगी, लेकिन सरकार चरमपंथ के मूल कारणों पर ध्यान केंद्रित करेगी। शिनजियांग प्रांत के पार्टी पदाधिकारी शू गूशियांग ने कहा कि हम इस समय निश्चिंत नहीं हो सकते, क्योंकि खतरा अब भी बना हुआ है।
विज्ञापन
एक साक्षात्कार में गूशियांग ने कहा कि शिनजियांग क्षेत्र में उइगर और मुख्य रूप से मुसलमानों का समूह कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों के साथ मतभेद का प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि चीन ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को हिरासत में रख कर उनसे उनका धर्म और परंपरा छोड़ने को मजबूर कर रहा है। चीनी अधिकारी ने कहा कि हमने यहां की आबादी के कट्टरपन का रास्ता छोड़ने और उन्हें प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले चार सालों में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ।
विज्ञापन