फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China warns the Philippines against provoking trouble in South China Sea

दक्षिण चीन सागर: फ्लोटिंग बैरियर हटाने पर बीजिंग की फिलीपींस को चेतावनी, कहा- उकसावे की कार्रवाई न करें

Wed, 27 Sep 2023 12:09 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Sep 2023 12:09 AM IST
सार

विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ है। दरअसल, बीजिंग ने फिलीपींस के मछली पकड़ने वाले जहाजों को रोकने के लिए फ्लोटिंग बैरियर लगाए हुए थे। फिलीपींस ने इन्हें हटा दिया। इसके बाद मंगलवार को बीजिंग ने मनीला को चेतावनी दी है कि वह उनके लिए परेशानी पैदा न करे। 

विज्ञापन
China warns the Philippines against provoking trouble in South China Sea
वांग वेनबिन - फोटो : twitter

विस्तार

विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ है। दरअसल, बीजिंग ने फिलीपींस के मछली पकड़ने वाले जहाजों को रोकने के लिए फ्लोटिंग बैरियर लगाए हुए थे। फिलीपींस ने इन्हें हटा दिया। इसके बाद मंगलवार को बीजिंग ने मनीला को चेतावनी दी है कि वह उनके लिए परेशानी पैदा न करे। 

विज्ञापन

फिलीपींस के तटरक्षक बल ने एक दिन पहले बताया था कि उसने चीनी नौकाओं द्वारा लगाए गए फ्लोटिंग बैरियर को हटा दिया है। तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि फिलीपींस के पोत के पहुंचने पर तीन चीनी तटरक्षक नौकाओं और एक समुद्री मिलिशिया सर्विस बोट ने बैरियर लगाया।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीला का कहना है कि चीन ने स्कारबोरो शोल में 300 मीटर बैरियर के साथ उसके मछली पकड़ने के अधिकारों का उल्लंघन किया है। चीन दक्षिण चीन सागर के 90 फीसदी से अधिक हिस्से पर दावा करता है और उसने 2012 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।
 

विज्ञापन

मनीला की कार्रवाई पर एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, हुआंगयान दाओ पर अपनी संप्रभुता और समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा करने का चीन का संकल्प अटल है। हम फिलीपींस से अपील करते हैं कि वे उकसावे की कार्रवाई न करें या परेशानी पैदा न करें। उन्होंने कहा, 'द्वीप और उसके आस-पास के जल क्षेत्र पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है और संबंधित जल क्षेत्र पर संप्रभु अधिकार और अधिकार क्षेत्र है।'
 

22 सितंबर को फिलीपींस के मत्स्य पालन और जलीय संसाधन ब्यूरो के एक जहाज ने चीन की अनुमति के बिना हुआंगयान दाओ के निकवर्ती जल क्षेत्र में घुसपैठ की और उसके लैगून में प्रवेश करने का प्रयास किया। वांग वेनबिन ने कहा, चीन के तट रक्षक ने फिलीपींस के जहाज को अवरुद्ध करने और भगाने के लिए जो जरूरी था वह किया। चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने जो कदम उठाए वे पेशेवर और संयमित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed