फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China-Taiwan warships came face to face Chinese army did not lift the siege threat of attack

China-Taiwan Dispute: आमने-सामने आए चीन ताइवान के जंगी जहाज, चीनी सेना ने नहीं हटाई घेराबंदी, हमले का खतरा

Mon, 08 Aug 2022 05:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 08 Aug 2022 05:07 AM IST
सार

ताइवान के प्रधानमंत्री सु त्सेंग-चांग ने कहा कि देश के आसपास से चीनी सेना नहीं हटी है। इससे हमले की आशंका है। ताइवान विवाद नहीं बढ़ाना चाहता। संयम से अपनी आजादी, लोकतंत्र और संप्रभुता की रक्षा कर रहा है।

विज्ञापन
China-Taiwan warships came face to face Chinese army did not lift the siege threat of attack
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ताइवान जलडमरूमध्य में रविवार सुबह चीन और ताइवान के कई जंगी जहाज आमने-सामने आ गए। इससे कुछ देर के लिए स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, बाद में दोनों तरफ के जहाज पीछे हट गए। चीनी सेना की पूर्वी थियेटर कमान ने कहा, योजना के मुताबिक एक साथ जमीनी व हवाई हमले के अभ्यास में क्षमता और तालमेल को परखने का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन


ताइवान के प्रधानमंत्री सु त्सेंग-चांग ने कहा कि देश के आसपास से चीनी सेना नहीं हटी है। इससे हमले की आशंका है। ताइवान विवाद नहीं बढ़ाना चाहता। संयम से अपनी आजादी, लोकतंत्र और संप्रभुता की रक्षा कर रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के कुल 14 जहाज और 20 विमान देश के आसपास मौजूद हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा-शांति और स्थिरता के लिए जोखिम बढ़ा रहा चीन
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता नेड प्राइस व अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियां यथास्थिति को बदलने की उत्तेजक व गैरजिम्मेदार कोशिशें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी उकसावे का शिकार हुए : चीन
आसियान बैठक से इतर कंबोडिया में अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया की चीन से ताइवान के आसपास उकसावे की हरकतें रोकने की अपील पर चीन ऑस्ट्रेलिया स्थित दूतावास ने कहा कि चीन असल में अमेरिका के राजनीतिक उकसावे का शिकार है।

 
अमेरिकी दखल से पहले कर लेगा कब्जा
जापानी अखबार निक्केई की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने युद्धाभ्यास से साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका कोई सैन्य प्रतिक्रिया देगा, तब तक वह ताइवान को कब्जे में ले चुका होगा। चार दिन में चीन ने रणनीतिक तौर पर ताइवान की पूर्ण नाकेबंदी कर दी। अमेरिका को आने में सात दिन लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed