फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China stunned by deployment of American warships, said - threat to us in South Sea

अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती से चीन बौखलाया, बोला- दक्षिण सागर में हम पर खतरा

Fri, 19 Jun 2020 03:30 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग। 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग।  Published by: योगेश साहू Updated Fri, 19 Jun 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
China stunned by deployment of American warships, said - threat to us in South Sea
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका ने हाल ही में प्रशांत महासागर में नौसेना के तीन लड़ाकू विमान वाहक जहाज तैनात किए हैं। उसने बृहस्पतिवार को यह भी कहा कि यह तैनाती विश्व या किसी राजनीतिक घटना के जवाब में नहीं है। लेकिन चीन इस पर बौखला गया है। चीन सरकार के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में कहा गया है कि दक्षिण चीन सागर में हमारे सैनिकों को खतरा है।
विज्ञापन


चीनी अखबार ने चीनी नौसेना विशेषज्ञ ली जीई के हवाले से कहा है कि ऐसा करके अमेरिका प्रशांत क्षेत्र समेत पूरी दुनिया के सामने खुद को सबसे ताकतवार बताना चाहता है। वे इतने करीब हैं कि कभी भी दक्षिण चीन सागर में घुस सकते हैं।
विज्ञापन


चीन के मुताबिक, अमेरिका की यह कार्रवाई उसके द्वीप स्प्रेटली और पैरासेल पर मौजूद सैनिकों के लिए खतरा पैदा करेगी लेेकिन वह इस क्षेत्र से पीछे नहीं हटेगा। उधर, अमेरिकी नौसेना की प्रवक्ता कमांडर रिएन मॉमसेन ने कहा कि अमेरिकी नौसेना प्रशांत क्षेत्र में हर दिन सक्रिय रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रशांत महासागर में अपने 11 परमाणु विमान वाहकों में से तीन की तैनाती राजनीतिक घटनाओं के जवाब में नहीं, बल्कि पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। ये तीनों एयरक्राफ्ट वाहक जहाज अमेरिका के मशहूर न्यूक्लियर कैरियर स्ट्राइक का हिस्सा हैं।


पिछले 75 साल से नियमित गश्त जारी
अमेरिकी कमांडर रिएन मॉमसेन ने कहा कि पिछले 75 साल से अमेरिकी पोत और जहाज दक्षिण चीन सागर, पूर्व चीन सागर और फिलीपीन सागर के आसपास नियमित गश्त करती है। यह प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और शांति कायम करने के कई तरीकों में से एक है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस और दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते दखल को रोकने के लिए अमेरिका ने यह तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed