{"_id":"5cb233dfbdec2256d212bb42","slug":"china-stole-secret-of-microchip-producer-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने चुराए माइक्रोचिप निर्माता कंपनी के सीक्रेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने चुराए माइक्रोचिप निर्माता कंपनी के सीक्रेट
Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, एम्सटर्डम

Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलैंड में माइक्रोचिप के भीतर छुपे करोड़ों ट्रांजिस्टरों का ढांचा बनाने में विशेषज्ञ सेमी-कंडक्टर निर्माता डच कंपनी एएसएमएल के कारोबार से जुड़ी खुफिया जानकारियां चीन के कर्मचारियों ने चुरा ली हैं। इस पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद वित्तीय मामलों के फाइनेंशियल डागब्लाड पत्र में दावा किया गया कि लीक होने वाली सूचनाएं अमेरिका की जिस कंपनी को दी गईं उसका संबंध चीन सरकार से है।
कारोबार की गोपनीय जानकारियों के चोरी होने से माइक्रोचिप बनाने वाली कंपनी को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि इस पड़ताल में अब तक चीन सरकार की भूमिका होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। दरअसल यह कंपनी सिम कार्ड के चिप में इस्तेमाल होने वाले जो ट्रांजिस्टर बनाती है वे नैनो वायरिंग से जुड़े होते हैं और मोबाइल या कंप्यूटर में कंप्यूटिंग व डाटा स्टोरेज का काम करते हैं।
इन चिपों को और बेहतर व छोटा बनाने के लिए कंपनी लिथोग्राफी सिस्टम बनाती है जिसके चलते सेमी-कंडक्टर चिपें और छोटी व बेहतर हो रही हैं। इसी सिस्टम से जुड़ी गोपनीय जानकारी की चोरी हुई है। एएसएमएल कंपनी की जिस अमेरिकी इकाई में यह चोरी हुई है वह इस मामले को अदालत में भी ले गई है लेकिन जिस चीनी कंपनी पर चोरी का आरोप है उसने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है।