फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China starting dispute against India can be a strategic gift for US President Donald Trump

भारत के साथ विवाद मोल लेकर चीन ने अमेरिका को पहुंचाया रणनीतिक फायदा

Wed, 15 Jul 2020 09:47 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
China starting dispute against India can be a strategic gift for US President Donald Trump
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

भारत और चीन के बीच उपजे सीमा विवाद ने अमेरिका को वह दे दिया जिसे पाने के लिए पेंटागन और व्हाइट हाउस सालों से पेच भिड़ा रहे थे। यह है अमेरिका और भारत के नजदीकी सैन्य संबंध। अमेरिका के रणनीतिज्ञ लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे भारत मजबूती से अमेरिका का पक्षधर हो जाए। चीन ने भारत से विवाद शुरू कर अमेरिका को यह उपहार दे दिया है।

विज्ञापन


130 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले भारत को अमेरिका चीन का मजबूत विकल्प मानता है। यूं तो भारत वैश्विक शक्तियों के साथ हमेशा से संतुलित संबंध रखता आया है, लेकिन इस बार चीन के साथ विवाद के बाद उसे भी ऐसा लगने लगा है कि अमेरिका के साथ संबंध मजबूत नहीं करने से उसे नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडो-पैसिफिक अफेयर्स के लिए सहायक रक्षा सचिव रैंडी श्राइवर कहते हैं, 'अमेरिका और भारत के बीच सैन्य संबंध मजबूत करने का यह अच्छा मौका है। अगर ऐसा होता है तो यह राष्ट्रपति ट्रंप की रणनीतिक जीत होगी। भारत-चीन विवाद से हमारी रक्षा रणनीति को बल मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद से ही भारत के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने की कोशिशें करते रहे हैं। साल 2018 में अमेरिका और भारत ने एक रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत भारत को आधुनिक अमेरिकी हथियार और संवेदनशील सैन्य तकनीक खरीदने की अनुमति मिली था। 

2019 में अमेरिका ने चार साल में दोनों देशों के बीच सबसे बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी दी जब उसने भारत को एक बिलियन डॉलर की नौसैनिक तोपों की बिक्री की पुष्टि की। इसके साथ ही पिछले साल अमेरिकी और भारतीय सेनाओं ने भी अपनी पहली संयुक्त भूमि, समुद्री और हवाई सैन्य अभ्यास किए थे।


अब ऐसी परिस्थितियों में चीन ने भारत के साथ विवाद मोल लेकर एक तरीके से अमेरिका को ही फायदा पहुंचाया है। अगर अमेरिका और भारत के संबंधों में नजदीकी आती है तो इसका सबसे बड़ा नुकसान चीन को ही भुगतना पड़ सकता है। इस बार भारत का रुख भी न झुकने वाला रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed