फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China should reins in latest surge in corona infection, Blinken says this

COVID In China: चीन में लगे कोरोना पर लगाम, ब्लिंकन बोले- लॉकडाउन का विश्व में पड़ेगा असर

Fri, 23 Dec 2022 05:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 23 Dec 2022 05:15 PM IST
सार

चीन में कठोर जीरो कोविड पॉलिसी लागू थी। इसके तहत बड़े पैमाने पर कोरोना जांच और क्वारंटाइन व लॉकडाउन नियम लागू थे, लेकिन इसी माह के आरंभ में व्यापक सरकार विरोधी आंदोलनों के बाद इन्हें शिथिल कर दिया गया। कोविड नियम शिथिल करते ही चीन में मानो कोरोना भूचाल आ गया। 

विज्ञापन
China should reins in latest surge in corona infection, Blinken says this
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Agency

विस्तार

चीन में कोरोना मामलों में जबर्दस्त उछाल से मचे कोहराम के बीच अमेरिका ने इस पर लगाम लगाने पर जोर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि चीन का कोरोना पर नियंत्रण करना अमेरिका के बहुत हित में होगा। यदि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला यह देश लॉकडाउन रहा तो इसका बड़ा असर होगा। 

विज्ञापन

चीन में कठोर जीरो कोविड पॉलिसी लागू थी। इसके तहत बड़े पैमाने पर कोरोना जांच और क्वारंटाइन व लॉकडाउन नियम लागू थे, लेकिन इसी माह के आरंभ में व्यापक सरकार विरोधी आंदोलनों के बाद इन्हें शिथिल कर दिया गया। कोविड नियम शिथिल करते ही चीन में मानो कोरोना भूचाल आ गया। चीन ने जब कोविड केस मामूली थे, तब लॉकडाउन लगाया, इससे लोगों का धैर्य टूट गया और इसके खिलाफ वे सड़कों पर उतर आए। अब जब केस हजारों की संख्या में आ रहे हैं तब ढील दे दी गई है। 
विज्ञापन

महामारी विशेषज्ञों चीन के लिए मुश्किल भरे समय की आशंका जता रहे हैं। उनका अनुमान है कि अगले साल तक कोरोना वायरस के कारण चीन में करीब 20 लाख मौतें होंगी। चीन में कोविड महामारी के उछाल को लेकर सवाल करने पर ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका तीन कारणों से चीन में महामारी पर नियंत्रण चाहता है। पहला यह कि हम कहीं भी लोगों को COVID से पीड़ित नहीं देखना चाहते हैं। चाहे कोरोना संक्रमित हो या मौत का मामला हो, हम चाहते हैं कि चीन समेत पूरी दुनिया में जहां भी कोविड है, वहां यह खत्म हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा कारण यह है कि जहां भी यह कोरोना वायरस फैलता है, वहां इसके नए वैरिएंट के विकसित होने की संभावना रहती है। यह वैरिएंट अन्य जगह भी फैलता है और दुनिया भर के देशों को प्रभावित करता है। इसलिए, हम चाहते हैं कि यह खत्म हो। अमेरिकी विदेश मंत्री ने तीसरा कारण बताते हुए कहा कि कोविड के कारण चीन में लॉकडाउन होने का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए सभी के स्वास्थ्य की चिंता के साथ यह हमारे हित में है कि चीन वह सब करे जो कोविड को खत्म करने के लिए जरूरी है। 

अमेरिका कोविड टीकों का सबसे बड़ा दानदाता है। हालांकि, चीन ने अमेरिका से मदद नहीं मांगी है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। हम चीन समेत पूरी दुनिया में कोविड से निपटने के लिए मदद को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed