फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China says each couple can have three children, in change of policy

चीन: घटती और बूढ़ी होती आबादी से परेशान हुआ ड्रैगन, अब तीन बच्चे पैदा करने की दी इजाजत

Mon, 31 May 2021 01:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 31 May 2021 01:21 PM IST
सार

चीन में पिछले साल जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 के दशक के बाद सबसे कम रही है। इसे देखते हुए चीन ने अपने यहां फैमिली प्लानिंग में ढिलाई दे दी है। चीनी सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद अब चीन दंपती तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
China says each couple can have three children, in change of policy
- फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन में जनसंख्या वृद्धि दर को लेकर विशेषज्ञ लगातार चिंता जता रहे हैं। हाल ही में जारी हुए जनसंख्या वृद्धि के आंकड़ों के बाद चिंता और बढ़ गई। इन आंकड़ों के मुताबिक, चीन में पिछले साल जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 के दशक के बाद सबसे कम रही है। इसे देखते हुए चीन ने अपने यहां फैमिली प्लानिंग में ढिलाई दे दी है। चीनी सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद अब चीन दंपती तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे। चीन की सरकारी मीडिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


चीन अपने यहां बूढ़ी होती आबादी और जनसंख्या बढ़ने की धीमी रफ्तार से चिंतित होकर एक अहम फैसला किया है। अब चीन सरकार ने परिवार नियोजन के नियमों में ढील देने की घोषणा की है। अब चीन में दंपती तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे। पहले चीन में सिर्फ दो बच्चे पैदा करने की इजाजत थी। चीन बच्चे पैदा करने की इजाजत देने के फैसले की घोषणा से पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। इसके बाद बयान जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि अधिक उम्र वाली आबादी की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए कुछ बड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। इसी के तहत बच्चे पैदा करने से जुड़ी नीतियों में और सुधार किया जाएगा। अब से दंपतियों को तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत दी जाती है। 

चीन को क्यों उठाना पड़ा यह कदम ?

हाल ही में चीन ने अपनी जनसंख्या के आंकड़े जारी किए थे, जिसके मुताबिक, पिछले दशक में चीन में बच्चों के पैदा होने की रफ्तार का औसत सबसे कम था। इसका मुख्य कारण चीन की टू-चाइल्ड पॉलिसी को बताया गया। आंकड़ों में बताया गया कि साल 2020 में चीन में सिर्फ 12 मिलियन बच्चे पैदा हुए, जबकि 2016 में ये आंकड़ा 18 मिलियन था। यानी चीन में साल 1960 के बाद बच्चों के पैदा होने की संख्या भी सबसे कम पर पहुंची।

2016 में एक बच्चा नीति खत्म की थी 
जनसंख्या वृद्धि दर से जुड़ी चिंताओं के कारण ही चीन की सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए दशकों पहले बनाई 'वन चाइल्ड पॉलिसी' को 2016 में समाप्त कर दिया था, लेकिन चीन में कुछ लोगों का मानना है कि इस स्थिति के लिए सिर्फ सरकार की नीति ही जिम्मेदार नहीं है, लोग भी जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed