फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China reported 42 new coronavirus cases including 38 imported heightened concern of rebound of disease

चीन में कोरोना के 42 नए मामले, बुखार-खांसी या गला खराब होने जैसे कोई लक्षण नहीं मिले

Fri, 10 Apr 2020 11:17 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 Apr 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
China reported 42 new coronavirus cases including 38 imported heightened concern of rebound of disease
चीन में कोरोना के नए मामलों की हुई पुष्टि (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 81,907 हो गई। इसके साथ ही देश में ठीक हुए लोगों की भी दोबारा जांच शुरू कर दी गई है ताकि इस घातक वायरस के दोबारा लौटने के सारे रास्ते बंद किए जा सकें।

विज्ञापन


चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 42 लोगों में से 38 बाहर से आए लोग हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि वहीं 47 ऐसे लोग वायरस से संक्रमित पाए गए, जिनमें इसके कोई लक्षण नहीं थे। इनमें से 14 विदेश से आए लोग हैं। चीन के स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 38 बाहर से आए संक्रमित हैं।
विज्ञापन



चीन ने देश में कोरोना वायरस का संकट फिर लौटने की चिंताओं के बीच कोविड-19 महामारी के ठीक हुए मरीजों की फिर से जांच करने और बिना लक्षण वाले मामलों को लेकर निगरानी तेज करने का गुरुवार को आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वुहान में 76 दिन से चला आ रहा लॉकडाउन हटने के एक दिन बाद इस कदम की घोषणा की गई है। वुहान से ही इस महामारी की शुरुआत हुई थी। देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 3,336 और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 81,907 हैं। इनमें स्वस्थ हुए 77,455 लोग भी शामिल है।

एनएचसी ने बताया कि बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए कुल 1,097 लोगों में से 349 विदेश से आए लोग हैं, जो अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं। नई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन लोगों में वायरस के बुखार, खांसी या गला खराब होने जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन ये जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।





हांगकांग में चार लोगों की मौत के साथ वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 973 हो गई थी। मकाउ में 45 और ताइवान में 380 मामले है, जिनमें मारे गए पांच लोग शामिल हैं। नए नियमानुसार कोविड-19 से ठीक हुए लोगों को फिर से डॉक्टर के पास जाना होगा , फिर से जांच करानी होगी और उनके स्वास्थ्य पर नजर भी रखी जाएगी। चीन में गुरुवार तक 77,455 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 के ठीक हुए रोगियों को चिकित्सा निगरानी के वास्ते या तो घर में या एकांत वास केंद्र में 14 दिन तक पृथक रहना होगा। वहीं, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के नेतृत्व वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने भी आह्वान किया है कि निगरानी तेज की जाए और बिना लक्षण वाले मामलों की जांच में तेजी लायी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed