फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China reacted guardedly to Donald Trump's election as the US president for second time

US-China: ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बीजिंग की बढ़ी चिंताएं, चीन की ओर से आई पहली प्रतिक्रिया

Wed, 06 Nov 2024 10:56 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 10:56 PM IST
सार

US-China: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने ट्रंप की जीत पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव उनका आंतरिक मामला है। हम अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
China reacted guardedly to Donald Trump's election as the US president for second time
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर चीन की ओर से बेहद ही संतुलित प्रतिक्रिया आई है। चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, वह "परस्पर सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों" के अनुसार चीन-अमेरिका संबंधों को संभालना जारी रखेगा।

विज्ञापन


चीन की बढीं चिंताएं
हालांकि, चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि ट्रंप की जीत चीन-अमेरिका संबंधों में एक नई शुरुआत हो सकती है, अगर दिया गया मौका बर्बाद नहीं किया गया। चीन की ओर से यह सधी हुई प्रतिक्रिया ट्रंप द्वारा बीजिंग के प्रति कठोर नीति जारी रखने, विशेषकर चीनी निर्यात पर टैरिफ में और वृद्धि करने के बयानों से उत्पन्न हुईं चिंताओं और अनिश्चितताओं के बीच आई है।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने ट्रंप की जीत पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव उनका आंतरिक मामला है। हम अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करते हैं। उन्होंने चीनी आयात पर टैरिफ में भारी वृद्धि करने के उनके चुनावी वादे के सवाल को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि, हम काल्पनिक प्रश्नों का उत्तर नहीं देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि चुनाव परिणामों का अमेरिका-चीन संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस पर माओ निंग ने कहा, अमेरिका के प्रति हमारी नीति सुसंगत रही है, और हम चीन-अमेरिका संबंधों को आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहयोग के सिद्धांतों के अनुसार देखना और संभालना जारी रखेंगे। 


माना जा रहा है कि, चार साल के अंतराल के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में वापसी ने बीजिंग की चिंताओं को बढ़ा सकती है। खासकर तब जब चीनी अर्थव्यवस्था गंभीर मंदी का सामना कर रही है। जिस कारण से चीन की विकास दर में गिरावट आई है, साथ ही लाखों लोगों नौकरियां चली गई हैं और बेरोजगारी बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed