{"_id":"67580f5008a8a608c900c638","slug":"china-president-xi-jinping-rebuffs-donald-trump-threat-of-tariffs-says-will-safeguard-its-sovereignty-interest-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China: ट्रंप के आयात शुल्क की धमकियों पर चीनी राष्ट्रपति का पलटवार, बोले- हम अपने हितों की करेंगे रक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China: ट्रंप के आयात शुल्क की धमकियों पर चीनी राष्ट्रपति का पलटवार, बोले- हम अपने हितों की करेंगे रक्षा
Tue, 10 Dec 2024 03:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 10 Dec 2024 03:22 PM IST
सार
शी जिनपिंग ने कहा कि शुल्कों को लेकर शुरू हुई जंग, व्यापार जंग और तकनीक की जंग ऐतिहासिक चलनों और आर्थिक कानूनों के खिलाफ हैं। बैठक के दौरान जिनपिंग ने अमेरिका के साथ संबंधों में चीन के सिद्धांतों पर जोर दिया।
विज्ञापन
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन धमकियों पर पलटवार किया है, जिनमें चीन पर आयात शुल्क को जबरदस्त तरीके से बढ़ाने की बात कही गई थी। जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ और तकनीक को लेकर छिड़ी इस जंग में कोई विजेता नहीं होगा और बीजिंग मजबूती से अपने हितों और स्वायत्तता की रक्षा करेगा।
विज्ञापन
जिनपिंग ने विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की बैठक के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शुल्कों को लेकर शुरू हुई जंग, व्यापार जंग और तकनीक की जंग ऐतिहासिक चलनों और आर्थिक कानूनों के खिलाफ हैं। बैठक के दौरान जिनपिंग ने अमेरिका के साथ संबंधों में चीन के सिद्धांतों पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चीन हमेशा अपने मामलों पर केंद्रित होने और मजबूती से अपनी स्वायत्तता, सुरक्षा और विकास के हितों की रक्षा करने पर जोर देता रहा है। लेकिन इस बीच उच्चस्तर पर खुलने का हमारा लक्ष्य नहीं बदलेगा।
विज्ञापन
शी जिनपिंग की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह और शी जिनपिंग काफी अच्छे से बात कर लेते हैं और उनकी हाल ही के हफ्ते में बात हुई है। हालांकि, चीन की तरफ से शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच बातचीत की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
बता दें कि 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले उत्पादों पर 60 फीसदी आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर चीन ने फेंटानिल (हेरोइन से 50 गुना ज्यादा नशीला पदार्थ) की अवैध तस्करी को नहीं रोका तो वह उसके निर्यात पर 10 फीसदी आयात शुल्क और बढ़ा देंगे। फेंटानिल इस वक्त अमेरिका में नशे के सबसे बड़े जरियों में से एक है।