{"_id":"5db131fa8ebc3e01656ea549","slug":"china-plane-placed-on-truck-stuck-under-bridge-exited-by-driver-suggestion-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: पुल के नीचे फंसा ट्रक पर रखा विमान, ड्राइवर के सुझाव से निकला बाहर, देखें वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: पुल के नीचे फंसा ट्रक पर रखा विमान, ड्राइवर के सुझाव से निकला बाहर, देखें वीडियो
Thu, 24 Oct 2019 10:53 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
पुल के नीचे से फंसा विमान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन एक अजीबोगरीब हादसा हुआ जिससे हर कोई हैरान है। यहां एक पुल के नीचे एक विमान फंस गया। हालांकि बाद में उसे पुल के नीचे से निकाल लिया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब विमान को एक ट्रक के जरिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पुल के नीचे फंसे इस विमान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विमान क्षतिग्रस्त था और इसे ट्रक के जरिए पुल के नीचे से ले जाने का काम चल रहा था, तभी वो पुल के नीचे फंस गया।
विज्ञापन
An airplane was stuck under a footbridge in Harbin, China. Watch how it was removed by a witty driver pic.twitter.com/Puxi4l1AEa
विज्ञापन विज्ञापन— China Xinhua News (@XHNews) October 21, 2019
विमान के फंसने के बाद सभी कर्मचारी सोच में पड़ गए कि विमान को पुल के नीचे से कैसे निकाला जाए। घंटों की मशक्कत के बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका। इस बीच ट्रक के ड्राइवर ने सुझाव दिया कि ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी जाए।
ड्राइवर द्वारा दिए गए इस सुझाव को अमल में लाया गया और ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी गई, इसके बाद विमान को पुल के नीचे से बाहर निकाल लिया गया।
दरअसल, ट्रक के टायर काफी बड़े थे। उनकी हवा निकालने के बाद ट्रक की ऊंचाई कम हो गई और विमान को बाहर निकाला जा सका। हालांकि, ब्रिज से निकलने के बाद टायरों में दोबारा हवा भरी गई। फिर विमान को सही जगह पर ले जाया गया।