फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China passed a new law which asks couples to wait for one month cooling off period before divorce

चीन में अब तलाक के लिए करना होगा एक महीने का इंतजार, लोगों में आक्रोश

Thu, 28 May 2020 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
China passed a new law which asks couples to wait for one month cooling off period before divorce
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

तलाक चाहने वाले चीन के विवाहित जोड़ों में इस समय आक्रोश का माहौल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चीन ने गुरुवार को एक नया नियम लागू किया है जिसके मुताबिक तलाक से पहले पति-पत्नी को 'कूलिंग ऑफ' यानी विवाद शांत करने के लिए एक महीने का समय बिताना होगा। चीन के लोग इसे निजी मामलों में सरकार का दखल बता रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस नए नियम के मुताबिक विवाहित जोड़ों को तलाक के लिए आवेदन करने के लिए इस पर प्रक्रिया शुरू हो इससे पहले एक महीना इंतजार करना होगा। चीन ने यह फैसला देश में तलाक के मामलों की बढ़ती दर को कम करने के लिए लिया है। पिछले साल इस कानून पर प्रतिक्रिया ली गई थी, तब भी इसका बहुत विरोध हुआ था। 
विज्ञापन


इस नियम के पारित होने के बाद यह चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शीर्ष ट्रेंड में शामिल हो गया है। अभी तक इसे लेकर दो करोड़ 50 लाख से ज्यादा पोस्ट हो चुके हैं। एक वीबो यूजर ने लिखा, 'अब क्या हम तलाक भी स्वतंत्र तौर पर नहीं सकते? ऐसे बहुत लोग होंगे जो शादी आवेग में आकर करते हैं, उनके लिए भी शादी से पहले कूलिंग पीरियड होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह कूलिंग ऑफ पीरियड उस स्थिति में लागू नहीं होगा सब तलाक का कारण घरेलू हिंसा होगा। बता दें कि चीन में तलाक के मामलों की दर साल 2003 से लगातार बढ़ रही है। पिछले साल करीब 40 लाख से ज्यादा चीनी जोड़ों ने तलाक लिया था। जो कि साल 2003 के मुकाबले 10.3 लाख अधिक था, जब जोड़ों तो बिना अदालत गए आपसी सहमति से तलाक लेने की अनुमति थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed