फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China on India's Mission Shakti, hopes nations will uphold peace in space

'मिशन शक्ति' से घबराया ड्रैगन, कहा- उम्मीद है अंतरिक्ष में शांति बनी रहेगी

Wed, 27 Mar 2019 05:53 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 27 Mar 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
China on India's Mission Shakti, hopes nations will uphold peace in space
एंटी सैटेलाइट मिसाइल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत द्वारा 'मिशन शक्ति' के तहत एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण करने पर बुधवार को पड़ोसी देश चीन ने प्रतिक्रिया दी। चीन ने कहा कि उम्मीद है सभी देश अंतरिक्ष में शांति बनाए रखेंगे। इस परीक्षण के बाद भारत विश्व का चौथा ऐसा देश बन गया है जो दुश्मन की सैटेलाइट मार गिराने की क्षमता रखता है। भारत के अलावा अमेरिका, रूस और चीन के पास ही यह तकनीक है। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को घोषणा की कि भारत ने एक एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अद्भुत उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता भारत को स्पेस सुपर पॉवर (अंतरिक्ष महाशक्ति) के समूह में शामिल करती है। 
विज्ञापन


भारत द्वारा मिसाइल के सफल परीक्षण को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा पूछे गए सवाल पर चीन के विदेश मंत्रालय ने लिखित रूप में अपना पक्ष रखा है। इसमें कहा गया, 'हमने रिपोर्ट देखी हैं और हमें उम्मीद है कि सभी देश बाहरी अंतरिक्ष में शांति बनाए रखेंगे।' बता दें कि चीन ने ऐसा ही परीक्षण जनवरी 2017 में किया था। परीक्षण में चीन की एंटी सैटेलाइट मिसाइल ने एक खराब मौसम उपग्रह को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में कहा कि यह कदम किसी देश के खिलाफ नहीं उठाया गया है और लक्षित की गई सैटेलाइट पहले ही निशाने के रूप में तय कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि भारत ने कोई अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि का उल्लंघन नहीं किया है। 


भारतीय विदेश मंत्रालय ने मिशन शक्ति को लेकर कहा कि भारत का बाहरी अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारा हमेशा से यही मानना है कि अंतरिक्ष का इस्तेमाल केवल शांति संबंधित कार्यों के लिए होना चाहिए। हम बाहरी अंतरिक्ष के हथियारकरण के खिलाफ हैं और अंतरिक्ष आधारित संपत्तियों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed