फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China neither created nor intentionally transmitted coronavirus says Beijing spokesperson Ji Rong

कोरोना पर चीन की सफाई, न तो हमने कोविड-19 बनाया, न ही फैलाया, 'चीनी वायरस' कहना गलत

Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
China neither created nor intentionally transmitted coronavirus says Beijing spokesperson Ji Rong
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस पर चीन की तरफ से सफाई दी गई है। चीन ने बुधवार को कहा कि उसने न तो कोरोनोवायरस का निर्माण किया है और न ही जानबूझकर इसे प्रसारित किया है। इस वायरस के लिए चीनी वायरस या वुहान वायरस जैसे शब्दों का उपयोग गलत है।

विज्ञापन


चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीनी लोगों की आलोचना के बजाय महामारी पर चीन की त्वरित प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। रोग से लड़ने के प्रयासों में भारत और चीन के बीच सहयोग पर विस्तार से बताते हुए, जी ने कहा कि दोनों देशों ने संचार बनाए रखा है और कठिन समय के दौरान महामारी का सामना करने में एक-दूसरे का समर्थन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने चीन को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान की है और विभिन्न तरीकों से संघर्ष के खिलाफ उनकी लड़ाई का समर्थन किया है। हम इसके लिए भारत की प्रशंसा और धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, डब्ल्यूएचओ ने जोर देकर कहा है कि चीन और वुहान को वायरस से जोड़ना सही नहीं है। जो लोग मानव जाति कि लिए किए गए चीन के प्रयासों को कलंकित करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुरक्षित रखने में किए गए चीनी बलिदानों की अनदेखी की है।

जी ने कहा कि यद्यपि चीन में वुहान शहर ने सबसे पहले प्रकोप की सूचना दी थी, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि चीन वायरस का स्रोत है जोकि कोविड-19 के रूप में जाना गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति विज्ञान का विषय है जिसकी वैज्ञानिक मूल्यांकन की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि चीन ने न तो वायरस बनाया है और न ही जानबूझकर इसे प्रसारित किया है। तथाकथित 'चीनी वायरस' कहना बिल्कुल गलत है। इसी महीने की शुरुआत में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन की निंदा की थी जिसे चीनी प्रवक्ता ने नीच व्यवहार और देश को कलंकित करने का प्रयास करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed