फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Mobile users Lose 21 Million Users as coronaVirus Bites, china may hidding death numbers

कोरोना से मौत को लेकर चीन ने दुनिया से झूठ तो नहीं बोला, कहां गए 2 करोड़ मोबाइल यूजर्स?

Mon, 30 Mar 2020 07:51 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Mon, 30 Mar 2020 07:51 PM IST
सार

  • पिछले दो महीने में चाइना मोबाइल ने गंवाए 81.16 लाख ग्राहक
  • 23 साल के इतिहास में चाइन मोबाइल का सबसे बड़ा नुकसान
  • लैंडलाइन यूजर्स की संख्या में भी लाखों की कमी

विज्ञापन
China Mobile users Lose 21 Million Users as coronaVirus Bites, china may hidding death numbers
death in china due to corona - फोटो : pti

विस्तार

कोरोना वायरस चीन में पैदा हुआ और अब पूरी दुनिया इस वायरस से परेशान है। चीन ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि कोरोना वायरस के कारण वहां करीब 4,000 लोगों की मौत हुई लेकिन अचानक से कम हुए मोबाइल यूजर्स की संख्या से पूरी दुनिया को चीन पर संदेह होने लगा है। कई रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन ने कोरोना से होने वाली मौत के बारे में दुनिया को गलत जानकारी दी है और आंकड़े छिपाए हैं।

विज्ञापन

चाइना मोबाइल ने एक झटके में गंवाए 72.5 लाख यूजर्स

चीन की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी चाइना मोबाइल ने एक महीने में 7.25 मिलियन यानी 72.5 लाख ग्राहक गंवाए हैं। चाइना मोबाइल ने हाल ही में पिछले दो महीनों का ऑपरेटिंग डाटा शेयर किया है जिसके मुताबिक कंपनी ने करीब 72.5 लाख यूजर्स खोए हैं। ezone.ulifestyle.com.hk की एक रिपोर्ट के मुताबिक चाइना मोबाइल ने जनवरी 2020 का आंकड़ा जारी किया था जिसमें कहा गया था कि कंपनी के पास यूजर्स की संख्या 949.415 मिलियन थी जो कि दिसंबर के मुकाबले 862.000 मिलियन कम थी।

वहीं फरवरी की बात करें तो फरवरी 2020 में यूजर्स की संख्या 942.621 मिलियन थी जो कि जनवरी के मुकाबले 7.254 मिलियन कम थी। कुल मिलाकर देखें तो चाइना मोबाइल पिछले दो महीने में 8.116 मिलियन यानी 81.16 लाख ग्राहक गंवाए हैं। चाइना मोबाइल के अलावा चाइना यूनिकॉम के भी 78 लाख और चाइना टेलीकॉम कॉर्प के 56 लाख यूजर्स कम हुए हैं। ये सभी आंकड़े फरवरी 2020 के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे ऑपरेटर्स के नहीं बढ़े ग्राहक तो उठे सवाल

मोबाइल यूजर्स के अलावा लैंडलाइन यूजर्स की संख्या में भी 84 लाख की कमी आई है। चीन में लैंडलाइन यूजर्स का आंकड़ा 19.83 करोड़ था जो कि कोरोना वायरस फैलने के बाद 18.99 करोड़ रह गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि चीन में 2.1 करोड़ मोबाइल यूजर्स कम हुए हैं। यहां बड़ा सवाल यह है कि चाइना मोबाइल ने 72.5 लाख यूजर्स गंवाए हैं तो जाहिर-सी बात है कि इन यूजर्स ने किसी अन्य ऑपरेटर में अपना नंबर पोर्ट करवाया होगा लेकिन अन्य ऑपरेटर्स के यूजर्स के बढ़ने की अभी तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। ऐसे में लोगों का संदेह यकीन में बदल रहा है कि चीन ने कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत के आंकड़े को छिपाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed