फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China mobile payment service WeChat Pay has been started to be used in Nepal

Nepal: जिन चीनी पेमेंट एप पर कभी लगाई थी रोक, अब नेपाल ने शुरू किया उनका इस्तेमाल

Thu, 29 Jun 2023 06:18 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Jun 2023 06:18 PM IST
सार

अब नेपाल में वीचैट-पे का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसे चीन के साथ नेपाल की बढ़ रही निकटता का ठोस संकेत माना गया है। नेपाल स्थित चीन के राजदूत चेन सोंग ने इस शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा- ‘वित्तीय जुड़ाव की दिशा में यह एक नया कदम है...

विज्ञापन
China mobile payment service WeChat Pay has been started to be used in Nepal
WeChat - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन की मोबाइल भुगतान सेवा वीचैट-पे का नेपाल में इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। समझा जाता है कि इस कदम के जरिए चीन और नेपाल के बीच वित्तीय संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। इस सेवा की शुरुआत के लिए नेपाल के एनएमबी बैंक ने वीचैट-पे के साथ एक करार किया है। यह सेवा शुरू हो जाने के बाद अब चीन के नागरिक नेपाल यात्रा के दौरान खरीदारी के बदले तमाम भुगतान अपने मोबाइल सेट के जरिए कर सकेंगे।

विज्ञापन

नेपाल में चीन के मोबाइल भुगतान एप के इस्तेमाल को शुरू करने की तैयारी तीन साल से चल रही थी। फरवरी 2020 में नेपाल के सेंट्रल बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने एनएमबी बैंक को इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने की अनुमति दी थी। लेकिन तब कोरोना महामारी आ जाने के कारण यह काम रुक गया।

विज्ञापन

अब नेपाल में वीचैट-पे का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसे चीन के साथ नेपाल की बढ़ रही निकटता का ठोस संकेत माना गया है। नेपाल स्थित चीन के राजदूत चेन सोंग ने इस शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा- ‘वित्तीय जुड़ाव की दिशा में यह एक नया कदम है। बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत प्रस्तावित पांच कनेक्टीविटीज (जुड़ाव) में से यह एक है।’ चेन ने दावा किया कि इस कनेक्टीविटी की शुरुआत से दोनों देशों को ठोस लाभ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी राजदूत की इस प्रतिक्रिया ने कूटनीति विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। उनके मुताबिक इस टिप्पणी के जरिए चीनी राजदूत ने बीआरआई प्रोजेक्ट की अहमियत को फिर से चर्चा के केंद्र में लाने की कोशिश की है। जबकि नेपाली अधिकारियों ने अपनी टिप्पणियों में इस शुरुआत से दोनों देशों के नागरिकों को होने वाले लाभों का जिक्र भर किया है।

एनएमबी बैंक के डिप्टी सीईओ सुदेश उपाध्याय ने बताया- ‘अब नेपाल आने वाले चीनी यात्री वीचैट-पे के जरिए अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करते हुए कोई भी भुगतान कर सकेंगे। फिलहाल ये सेवा सिर्फ चीनी यात्रियों के लिए होगी। नेपाली नागरिक नेपाल में या चीन यात्रा के दौरान अभी इस सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। चीनी यात्रियों को यह सेवा मिलने से नेपाल को विदेशी मुद्रा की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

पर्यवेक्षकों ने ध्यान दिलाया है कि मई 2019 में नेपाल सरकार ने वीचैट-पे और अली-पे के जरिए भुगतान पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब उसने कहा था कि इन दोनों चीनी एप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट गैर-कानूनी है और इससे नेपाल को आर्थिक नुकसान हो रहा है। लेकिन अब नेपाली अधिकारियों ने अपनी राय बदल ली है।

वीचैट टेन्सेंट कंपनी की मेसेजिंग सेवा है, जबकि अली-पे अलीबाबा कंपनी का एप है। इन दोनों का चीन में लेन-देन के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। नेपाली अधिकारियों ने कहा है कि वीचैट-पे के साथ नेपाल में भले शुरुआत हुई हो, लेकिन यह सुविधा सिर्फ चीनी एप्स के लिए नहीं है। भारत के साथ भी डिजिटल पेमेंट शुरू करने का नेपाल समझौता कर चुका है। यह सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed