{"_id":"5ee875dc1f07406177170d3d","slug":"china-lockdown-coronavirus-patients-increased-in-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: बीजिंग में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, 10 शहरों के लोगों को राजधानी की यात्रा करने से रोका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: बीजिंग में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, 10 शहरों के लोगों को राजधानी की यात्रा करने से रोका
Tue, 16 Jun 2020 01:04 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
चीन: बीजिंग में संक्रमण तेज, 10 शहरों के लोगों को यहां यात्रा करने से रोका
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से देश की राजधानी बीजिंग में 42 मामले हैं। इसलिए प्रशासन ने हार्बिन और डालियान समेत 10 शहरों के लोगों को बीजिंग की यात्रा न करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए अधिकारियों को सख्त निगरानी करने को कहा गया है। बीजिंग के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज और शॉपिंग मॉल्स को बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जगह-जगह सुरक्षा चौकियां भी बना दी गई हैं। आशंका है कि यहां कोरोना की दूसरी लहर आ गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बीजिंग के शिंफदी थोक बाजार में गए 29,386 लोगों की जांच की गई है। इस बाजार से कई कोरोना मरीज मिले थे। अभी तक 12,973 लोगों की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
हालांकि, ये लोग संक्रमित नहीं हैं। शिंफदी बाजार गए हर व्यक्ति को दो हफ्ते तक क्वारंटीन रहने के आदेश दिए गए हैं। चीन में अब तक कोरोना के 83,181 मामले आए हैं। जबकि 4,634 मौतें हुई हैं।