{"_id":"6139103f9ac567262c593fb0","slug":"china-launches-new-earth-observation-satellite","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: चीन ने प्रक्षेपित किया नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपलब्धि: चीन ने प्रक्षेपित किया नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह
Thu, 09 Sep 2021 01:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने देश के पर्यावरण, जल और जमीन की अवलोकन क्षमता में सुधार करने के लिए नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘गाओफेन-502’ का मंगलवार को प्रक्षेपण किया। उत्तरी प्रांत शांक्सी के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च -4 सी रॉकेट से उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया।
विज्ञापन
चीन के आधिकारिक मीडिया सिन्हुआ समाचार एंजेसी ने बुधवार को बताया कि उपग्रह सफलतापूर्वक अपनी नियोजित कक्षा में प्रवेश कर गया। यह लॉन्ग मार्च कैरियर रॉकेट श्रृंखला का 387वां उड़ान मिशन था। यह एक हाइपरस्पेक्ट्रल उपग्रह है जिसका उपयोग पर्यावरण, जल और जमीन की व्यापक निगरानी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
उपग्रह और कैरियर रॉकेट को चीन एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन के तहत शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेसफ्लाइट टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है।