फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China launches 3 satellites Into Orbit, Including A Lobster Eye To Hunt Dark Matter

चीन ने लॉन्च किए तीन नए सैटेलाइट, उठाएंगे धरती के अनछुए राज से पर्दा

Thu, 30 Jul 2020 03:18 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 30 Jul 2020 03:18 AM IST
सार

  • तीन नए सैटेलाइट लॉन्च कर चीन ने खुद को और मजबूत बनाया, दुनिया पर नजर
  • दुनिया के वाणिज्यिक डाटा को इकट्ठा करने के मकसद से लॉन्च किए गए हैं सैटेलाइट
  • 2050 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी

विज्ञापन
China launches 3 satellites Into Orbit, Including A Lobster Eye To Hunt Dark Matter
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना को लेकर दुनिया के तमाम देशों के निशाने पर रहने वाला चीन खुद को विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में बेहद मजबूत करने में लगा हुआ है। अपने आधुनिकतम सैटेलाइट के जरिये चीन अब पूरी दुनिया पर नजर रखने और खासकर व्यापारिक और वाणिज्यिक डाटा इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


इसी मिशन के तहत उसने तीन सैटेलाइट की लॉन्चिंग की है। इन सैटेलाइट के जरिये पृथ्वी का अध्ययन करने के अलावा एक्स-रे लॉब्सटर आई से उन अनजाने अनछुए तथ्यों की तलाश करेगा जिस पर किसी की नजर नहीं गई है, साथ ही दुनिया के हर कोने से वाणिज्यिक डाटा भी इकट्ठा करेगा।
विज्ञापन


ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से जी युआन-3 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) के अलावा दो अन्य सैटेलाइट लॉन्च किए गए हैं। चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नॉलॉजी कॉरपोरेशन ने अपने बयान में कहा है कि ये तीनों सैटेलाइट पृथ्वी के तमाम अनछुए पहलुओं को सामने लाने में मददगार साबित होंगे। चीन के आधिकारिक टीवी चैनल सीसीटीवी ने भी बताया है कि इससे चीन की आसमानी ताकत और वैज्ञानिक क्षमताएं और बढ़ेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने तय किया है कि उसे 2050 तक खुद को साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनना है। इसके लिए उसने उद्योग के क्षेत्र में खुद को बेहद विकसित किया है और अब उसकी कोशिश दुनिया के तमाम देशों से विज्ञान और टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में सबसे आगे निकलने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed