{"_id":"5d7a238a8ebc3e93c6337b62","slug":"china-launched-three-satellites-including-one-resource-satellite","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने लॉन्च किए तीन उपग्रह, आपदा प्रबंधन व जलवायु निगरानी समेत कई क्षेत्रों में मिलेगी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने लॉन्च किए तीन उपग्रह, आपदा प्रबंधन व जलवायु निगरानी समेत कई क्षेत्रों में मिलेगी मदद
Thu, 12 Sep 2019 04:22 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 12 Sep 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
चीन ने गुरुवार को तीन सैटेलाइट (उपग्रह) लॉन्च किए, इनमें एक रिसोर्स सैटेलाइट (संसाधन उपग्रह) भी शामिल था। ये सैटेलाइट एक पूर्व निर्धारित ऑर्बिट में लॉन्च किए गए हैं जो आपदा प्रबंधन, शहरी निर्माण और ध्रुवीय क्षेत्रों व वैश्विक जलवायु परिवर्तन की निगरानी करने में मदद करेंगे। रिसोर्स सैटेलाइट जेडवाई-1 02डी (ZY-1 02D) चीन के अंतरिक्ष आधारित बुनियादी ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
रिसोर्स सैटेलाइट और दो अन्य छोटे सैटेलाइट को उत्तरी चीन के शांजी प्रांत में ताईयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से एक लॉन्ग मार्च-4बी कैरियर रॉकेट द्वारा सुबह 11.26 बजे (स्थानीय समयानुसार) प्रक्षेपित किया गया। रिसोर्ट सैटेलाइट को चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (सीएएसटी) ने विकसित किया है। लगभग पांच साल की आयु वाला यह रिसोर्स सैटेलाइट अन्य सैटेलाइट के साथ एक नेटवर्क बनाएगा।
विज्ञापन
चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्राकृतिक संसाधन परिसंपत्ति प्रबंधन, पारिस्थितिक निगरानी, आपदा रोकथाम और नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, शहरी निर्माण, परिवहन और आकस्मिक प्रबंधन की निगरानी कर डाटा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन