फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Hotel Collapse: China Jiangsu Province Suzhou City Hotel Building Collapses, Many Killed And Injured

बड़ा हादसा: चीन के जियांग्सू में होटल की इमारत ढही, आठ ने गंवाई जान, नौ लोग अब तक लापता

Tue, 13 Jul 2021 02:23 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जियांग्सू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जियांग्सू Published by: कुमार संभव Updated Tue, 13 Jul 2021 02:23 PM IST
सार

यह हादसा सोमवार (12 जुलाई) दोपहर करीब 3:33 बजे हुआ। उस दौरान 23 लोग मलबे की चपेट में आ गए। मंगलवार (13 जुलाई) सुबह सात बजे 14 लोगों को ढूंढ लिया गया, जिनमें एक शख्स सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन
China Hotel Collapse: China Jiangsu Province Suzhou City Hotel Building Collapses, Many Killed And Injured
चीन में ढही होटल की इमारत - फोटो : PTI

विस्तार

चीन के पूर्वी इलाके में स्थित जियांग्सू प्रांत के सुझोयू शहर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक होटल की इमारत ढह गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोगों के लापता होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार (12 जुलाई) दोपहर करीब 3:33 बजे हुआ। उस दौरान 23 लोग मलबे की चपेट में आ गए। मंगलवार (13 जुलाई) सुबह सात बजे 14 लोगों को ढूंढ लिया गया, जिनमें एक शख्स सुरक्षित बच गया। वहीं, पांच की हालत सामान्य है। हालांकि, अभी नौ लोग लापता हैं। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आया कि यह हादसा गैरकानूनी तरीके से किए जा रहे रेनोवेशन के चलते हुआ। वुजियांग जिले के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed