फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china is shocked by defeating own leader in hong kong election

हांगकांग चुनाव: चीन को नहीं पची समर्थक नेताओं की हार

Wed, 27 Nov 2019 01:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Nov 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
china is shocked by defeating own leader in hong kong election
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हांगकांग में रविवार को हुए जिला परिषद के चुनावों में चीनी समर्थक नेताओं की करारी हार को बीजिंग पचा नहीं पा रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ने चुनाव नतीजों को कमतर बताने और उस पर अविश्वास जताने को लेकर कई खबरें प्रकाशित कीं। इन चुनावों में लोकतंत्र समर्थक प्रत्याशियों को जबर्दस्त जीत हासिल हुई और ये नतीजे चीन समर्थक शासन के लिए काफी चुभने वाले साबित हुए हैं।

विज्ञापन


हांगकांग में हुए निकाय चुनावों में लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों को लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिला है। चीनी मीडिया ने चुनाव में जीतने वालों का कोई जिक्र नहीं किया। इनमें सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी और कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र ‘पीपुल्स डेली’ भी शामिल था। पीपुल्स डेली ने कहा, ‘सामाजिक अशांति ने चुनावी प्रक्रिया को गंभीर रूप से बाधित किया।’
विज्ञापन


चाइना डेली के अंग्रेजी भाषा के संस्करण में छपे एक संपादकीय में कहा गया कि चुनाव को खराब चालों और डराने धमकाने के जरिए बिगाड़ा गया। हिंसक धमकियों वाली उपायों की मंशा शासन समर्थित प्रत्याशियों के प्रदर्शन व दृश्यता को घटाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हांगकांग बिल पर अमेरिकी राजदूत तलब

चीन ने हांगकांग पर लाए गए विधेयक को लेकर बीजिंग में अमेरिकी राजदूत टेरी ब्रेनस्टेड को एक बार फिर तलब किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उपमंत्री झेंग झेगुआंग ने ‘हांगकांग मानवाधिकार व लोकतंत्र विधेयक’ को लेकर अमेरिकी राजदूत के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। झेगुआंग ने चेताया कि अमेरिका को सभी तरह के परिणामों को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।


 

आंदोलनकारियों को रियायत नहीं : लैम

 हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लाम ने जिला परिषद के चुनावों में मिली हार पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। लैम ने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों में काफी अंसतोष था और यही स्थानीय चुनाव में हार की वजह बनी। साथ ही उन्होंने पांच महीने से हांगकांग में चल रहे सरकारी विरोधी प्रदर्शन में लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों को किसी तरह की रियायत देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed