फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is celebrating its establishment day and have one week off people are travelling through air and train

नेशनल डे : पूरी दुनिया कोरोना से ग्रस्त, चीन अपने में मस्त, 60 करोड़ लोग करेंगे सफर

Fri, 02 Oct 2020 02:28 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 02 Oct 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
China is celebrating its establishment day and have one week off people are travelling through air and train
चीनी राष्ट्रीय दिवस - फोटो : Twitter - @GoJiangsu

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने वाले चीन ने एक अक्तूबर को स्थापना दिवस मनाया। पूरे देश ने एक अक्तूबर के दिन 71वीं सालगिरह मनाई, इसे नेशनल-डे के नाम से भी जाना जाता है। नेशनल-डे के मौके पर चीन में आठ अक्तूबर तक राष्ट्रीय छुट्टियां भी लग गई हैं। 

विज्ञापन



चीन में नेशनल-डे खूब धूमधाम से मनाया जाता है और यही धूम चीनी वासियों की कोरोना काल के दौरान भी देखने को मिल रही है। चीन में इन छुट्टियों के बीच देशभर के लोग घूमने निकल पड़े हैं। ऐसा अनुमान है कि इन आठ दिनों की छुट्टियों में लगभग 60 करोड़ लोग सफर करेंगे। 
विज्ञापन


चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक नेशनल-डे के उपलक्ष्य में देश के सभी मुख्य तीर्थ स्थलों को सजा दिया गया है। इन्हें देखने और छुट्टियां मनाने के लिए पहले दिन करीब साढ़े तीन करोड़ लोगों ने सफर किया। इन सब में सबसे ज्यादा 1.8 करोड़ लोगों ने ट्रेन में सफर किया। इसके अलावा करीब 1.2 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा के माध्यम से छुट्टी का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महामारी को ध्यान में रखते हुए 50 लाख लोगों ने अपने ही निजी वाहनों से सफर किया। बता दें कि साल 1912 में क्विंग राजशाही का चीन में अंत हुआ और उसके बाद यह रिपब्लिक ऑफ चाइना बना। यहीं से चीन का आधुनिक इतिहास शुरू हुआ। साल 1936 में जापान के हमले के खिलाफ चीन ने मजबूती से युद्ध लड़ा।


इसके बाद द्वितीय विश्वयुद्ध के खत्म होने पर 1945 में जापान ने सरेंडर कर दिया। उसके बाद चीन में कम्यूनिस्टों और नेशनलिस्टों के बीच लड़ाई छिड़ गई थी, जो चार साल तक चली। इस युद्ध में चीन के लाखों सैनिक मारे गए। इसके बाद एक अक्तूबर 1949 को माओ त्से तुंग ने कम्यूनिस्ट पार्टी की जीत का एलान किया। 

इसके बाद संविधान में देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा गया। इसी लिहाज से अक्तूबर का पहला हफ्ता चीन में बेहद खास माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed