फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China interrupts Dolkun Isa at UNHRC on issue of Uyghurs, allowed to speak after US and Eritrea's support

Uyghurs: उइगरों के मुद्दे पर डोलकुन ईसा को UNHRC में बोलने से चीन ने रोका, फिर ऐसे मिली मंजूरी

Fri, 24 Mar 2023 10:22 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 24 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए उइगर कांग्रेस अध्यक्ष डोल्कन ईसा ने कहा कि चीन सच्चाई और न्याय से बहुत डरता है। आज, मैंने एक बयान दिया और चीन ने मुझे रोकने की कोशिश की और मुझे अलगाववादी और चीन विरोधी कहा। ईसा ने कहा, 'मैं चीन से अलग होने की मांग नहीं कर रहा हूं। मैं शंघाई या बीजिंग की मांग नहीं कर रहा हूं। यह मेरा देश (शिनजियांग) है, यह एक अधिकृत क्षेत्र है और चीन को इसे स्वीकार करना चाहिए।'
 

विज्ञापन
China interrupts Dolkun Isa at UNHRC on issue of Uyghurs, allowed to speak after US and Eritrea's support
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ( UNHRC) में एक बार फिर से चीन ने उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठने से रोकने की कोशिश की।  UNHRC में जब उइगर कांग्रेस के अध्यक्ष डोल्कन ईसा बोलने के लिए उठे तो चीन ने इसका विरोध शुरू कर दिया। चीनी राजनयिक ने कहा कि डोल्कन ईसा 'तथाकथित एनजीओ' का प्रतिनिधि नहीं है। चीनी राजनयिक ने डोल्कन ईसा को "चीन विरोधी और अलगाववादी, हिंसक तत्व" कहा।
विज्ञापन


UNHRC में चीनी राजनयिक ने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारे पास उस वक्ता की योग्यता को चुनौती देने का कारण है। वह तथाकथित एनजीओ का प्रतिनिधि नहीं है, फिर भी खुद को मानवाधिकार रक्षक बताता है। बल्कि, वह चीन विरोधी और अलगाववादी और हिंसक तत्व है।' 
विज्ञापन


इसके बाद अध्यक्ष ने डोल्कन ईसा की जगह अमेरिकी प्रतिनिधि को बोलने के लिए कहा। अमेरिकी राजनयिक ने यूएनएचआरसी में डोल्कन ईसा का समर्थन करते हुए कहा कि वक्ता को अपनी बात रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। अमेरिकी राजनयिक ने कहा, 'स्पीकर के बयान के सार को संबोधित किए बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इरिट्रिया के राजनयिक ने भी डोल्कन ईसा का समर्थन किया। कहा, 'वैसे मेरा मानना है कि यहां आने वाले हर किसी को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।' अमेरिका और इरिट्रिया द्वारा डोल्कन ईसा का समर्थन करने के बाद, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने उइगर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने की मंजूरी दे दी। 



चीन पर खूब बरसे उइगर नेता
मीडिया से बात करते हुए उइगर कांग्रेस अध्यक्ष डोल्कन ईसा ने कहा कि चीन सच्चाई और न्याय से बहुत डरता है। आज, मैंने एक बयान दिया और चीन ने मुझे रोकने की कोशिश की और मुझे अलगाववादी और चीन विरोधी कहा। ईसा ने कहा, 'मैं चीन से अलग होने की मांग नहीं कर रहा हूं। मैं शंघाई या बीजिंग की मांग नहीं कर रहा हूं। यह मेरा देश (शिनजियांग) है, यह एक अधिकृत क्षेत्र है और चीन को इसे स्वीकार करना चाहिए।'


डोल्कन ईसा ने कहा कि चीनी सरकार उइगरों के खिलाफ नरसंहार कर रही है। चीनी सरकार नाखुश है और वे नहीं चाहते कि उइगर मुद्दा एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बने। चीनी सरकार मुझ पर हमला करने की कोशिश कर रही है, मुझे रोकने की कोशिश कर रही है और यह पहली बार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed