फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Intensifies Military Activity Around Taiwan: 10 PLA Aircraft and 10 Naval Vessels Deployed

China: ताइवान के चारों ओर चीन की बढ़ी गतिविधि, 10 लड़ाकू विमान और 10 नौसैनिक जहाजों की तैनाती; तनाव फिर बढ़ा

Sun, 09 Nov 2025 07:27 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 09 Nov 2025 07:27 AM IST
सार

ताइवान ने रविवार को अपने आसपास 10 चीनी लड़ाकू विमानों और 10 नौसैनिक जहाजों की गतिविधि दर्ज की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से चार विमानों ने मध्य रेखा पार की और ताइवान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन
China Intensifies Military Activity Around Taiwan: 10 PLA Aircraft and 10 Naval Vessels Deployed
ताइवान और चीन के बीच तनाव - फोटो : ANI

विस्तार

ताइवान और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उसने अपने आसपास 10 चीनी सैन्य विमानों और 10 नौसैनिक जहाजों की गतिविधि दर्ज की है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा आज सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के चारों ओर 10 चीनी विमान और 10 नौसैनिक जहाजों की गतिविधि दर्ज की गई। इनमें से चार विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। मंत्रालय ने कहा कि #ROCArmedForces लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी ताइवान ने 18 चीनी सैन्य विमान, 7 नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी जहाज अपनी सीमा के आसपास देखे थे। इनमें से 10 विमानों ने ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान के चारों ओर चीन की बढ़ी गतिविधि
शुक्रवार को चीन की ओर से सबसे बड़ी सैन्य गतिविधि दर्ज की गई, जब 38 चीनी लड़ाकू विमान और 9 नौसैनिक जहाज ताइवान के चारों ओर सक्रिय पाए गए थे। उनमें से 31 विमानों ने मध्य रेखा पार की थी। गौरतलब है कि ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक सीमा मानी जाती है, लेकिन बीजिंग ने हाल के वर्षों में इसे बार-बार तोड़ा है, जो ताइवान पर दबाव बढ़ाने की उसकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


ये भी पढ़ें:- US Shutdown: इटली-पुर्तगाल समेत कई देशों में संघर्ष कर रही अमेरिकी सेना, समझिए शटडाउन का असर अब यूरोप पर कैसे?

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
इस बीच, हाल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने ताइवान के खिलाफ कोई सैन्य कदम उठाया, तो उसके गंभीर नतीजे होंगे। ट्रंप ने सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा अगर चीन ने ऐसा कदम उठाया, तो उसे पता है कि उसके क्या परिणाम होंगे। मैंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और इस पर बात नहीं हुई, क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं कि अगर ऐसा कुछ होता है, तो क्या होगा। हालांकि, ट्रंप ने अपनी रणनीति का खुलासा करने से इनकार किया और कहा कि वह 'अपनी चाल' गुप्त रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed