फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China installs artificial intelligence in every jail, now escape is impossible says report

चीन जेलों में कर रहा है 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' का इस्तेमाल, अब कैदियों का भागना होगा नामुमकिन

Mon, 06 May 2019 02:59 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 06 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
China installs artificial intelligence in every jail, now escape is impossible says report
प्रतीकात्मक चित्र

चीन की कड़ी सुरक्षा वाली जेल के हर सेल में हाईटेक गार्ड लगाए जा रहे हैं। यहां यानचेंग जेल में कैदियों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने के प्रयास से हर सेल में कैमरे लगाए गए हैं। ये जेल देश के न्याय मंत्रालय द्वारा चलाई जाती है। इस स्मार्ट जेल सिस्टम में निगरानी के लिए कैमरे के अलावा हिडन सेंसर भी लगाए गए हैं। 


loader

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कैमरे के नेटवर्क की सहायता से हर कैदी पर निगरानी तो रखी ही जा सकेगी, साथ ही असामान्य और चिंताजनक स्थिति का भी तुरंत पता चल जाएगा। कैमरे और सेंसर कैदियों पर नजर रखने के लिए फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। 

रिपोर्ट में परियोजना प्रतिनिधि मेंग किंगबिआओ के हवाले से कहा गया है, "अगर कैदी कमरे में नजर नहीं आएगा तो मशीन घटना को संदिग्ध मानेगी और मानव गार्डों को जांच करने का सुझाव देगी।" कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीक से जेल से भागना नामुमकिन हो जाएगा। साथ ही अगर कैदी मानव गार्डों को रिश्वत देने की कोशिश करेंगे, तो भी वो सिस्टम को अलार्म ट्रिगर करने से नहीं रोक पाएंगे।

किंगबिआओ का कहना है कि ये तकनीक हर कैमरे को एक ही समय में 200 चेहरों को ट्रैक करने में मदद करेगी। जिससे कैदी भीड़ में तो जा सकते हैं लेकिन जेल से कभी भाग नहीं सकते। उनका कहना है कि इस तकनीक के बाद जेल तोड़कर भागना एक इतिहास बनकर रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed