फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China : Harbin City Lockdown after reporting cases of Coronavirus

चीन में कोरोना की फिर से दस्तक, 70 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद हार्बिन शहर लॉकडाउन

Thu, 23 Apr 2020 10:17 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Apr 2020 10:17 PM IST
सार

पूरी दुनिया जिस जानलेवा कोरोना वायरस से जूझ रहा है, उसकी उत्पत्ति का केंद्र रहे चीन में इसके संक्रमण का खतरा एक बार फिर से मंडरा रहा है। चीन के हार्बिन शहर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिसे देखते हुए वहां लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। बता दें कि हार्बिन शहर की आबादी करीब एक करोड़ है। 

विज्ञापन
China : Harbin City Lockdown after reporting cases of Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जानकारी के मुताबिक चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में 70 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इतने मामले सामने आने पर सरकार ने पूरे शहर को सील कर दिया। यहां चार हजार लोगों की जांच की गई है। बताया जा रहा है कि यहां का एक छात्र हाल ही में न्यूयॉर्क से लौटा है, जिसकी संपर्क में आने से यह स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

विज्ञापन


रूस की सीमा से सटे इस शहर में किसी भी तरह की गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार चीन में कोरोना संक्रमण के नए मामले हेइलोंगजियांग प्रांत में ही सामने आ रहे हैं। संक्रमितों में अधिकतर ऐसे हैं जो दूसरे देशों से आए हैं। इससे पहले इसी प्रांत के सुइफेन्हे में लॉकडाउन जैसी स्थितियां बन गई थीं। 
विज्ञापन


बता दें कि हेइलोंगजियांग आने वाले सभी लोगों के लिए 28 दिन के स्व क्वारंटीन का नियम पहले से ही लागू है। फिलहाल संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन में जाने को कहा गया है। क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को बाहर निकलने की अनुमति तभी होगी, जब वे दो न्यूक्लिक टेस्ट और एक एंटीबॉडी टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी मामले में नहीं दिखे लक्षण

जानकारी के अनुसार हार्बिन शहर में सामने आए सभी मामलों में बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दिए। ऐसे मामलों के एसिम्टोमैटिक मामले कहते हैं। इन मामलों में बीमारी के या संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed