चीन: आंधी से चकनाचूर हुआ कांच वाला पुल, 330 फीट की ऊंचाई पर युवक लटका, ऐसे बची जान
तेज आंधी में आकर्षण का केंद्र रहा चीन का कांच वाला पुल चकनाचूर हो गया, जिसके चलते पुल पर घूम रहे एक पर्यटक की जान पर बन आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांच का पुल चकनाचूर हो जाने से युवक काफी देर तक 330 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका रहा। इस हादसे की तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके बाद से ही चीन के इस कांच वाले पुल की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह हादसा बीते शुक्रवार का है, जब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इसी दौरान लोंगजिंग शहर के पियान माउंटेन बना यह कांच का पुल टूट गया। पुल पर अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए दिख रहे इस शख्स की फोटो सबसे पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की गई थी। यहां पर तकरीबन 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं। तस्वीर में नजर आ रहा है कि युवक कांच के पुल पर 330 फीट की ऊंचाई पर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहा है। युवक तेज हवाओं की वजह से टूटे पुल की रेलिंग को पकड़कर खड़ा हुआ है।
ऐसे बची पर्यटक की जान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स टूटे हुए कांच के पुल पर कुछ समय तक फंसा रहा। अग्निशमन अधिकारी, पुलिस और टूरिज्म वर्कर्स की मदद से वह किसी तरह रेंगते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो सका। पुल से नीचे सकुशल उतरते हुए शख्स को सबसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी काउंसलिंग की गई।
लोगों ने बताया ‘डरावना सपना’
तस्वीर देखने के बाद इसे लोगों ने डरावना सपना बताया। एक यूजर ने कहा कि यह कई डरावने सपनों में देखने को मिलता है, जो यहां वास्तविक जीवन में हुआ है। एक अन्य ने कहा कि यह बहुत ही भयानक है। घटना के बाद रिजॉर्ट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था।